गर्मियों में अंडों को ऐसे रखें सुरक्षित, वरना बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

समर एग स्टोरेज टिप्स

गर्मियों में अंडों को ऐसे रखें सुरक्षित, वरना बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

गर्मियों में अंडों को सही ढंग से स्टोर करने की जरूरत पर जोर देते हुए, विशेषज्ञ तापमान के अनुसार स्टोरेज और फ्रेशनेस टिप्स प्रदान करते हैं।

गर्मियों में अंडों को ऐसे रखें सुरक्षित वरना बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

गर्मियों में अंडों को ऐसे रखें सुरक्षित, वरना बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा |

गर्मियों के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि तेज गर्मी में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। अंडा प्रोटीन, विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने पर यह जल्दी खराब हो सकता है। खराब अंडों का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जानिए गर्मियों में अंडों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स के बारें में।

तापमान के अनुसार बदलती है अंडों की शेल्फ लाइफ

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंडों की ताजगी काफी हद तक तापमान पर निर्भर करती है। यदि घर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से कम है, तो अंडों को फ्रिज के बाहर करीब 10 से 12 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। वहीं, फ्रिज में रखने पर अंडे 20 से 25 दिनों तक खराब नहीं होते। हालांकि, तेज गर्मी, उमस या सीधी धूप वाली जगह पर रखने से अंडे 1-2 दिन में ही खराब हो सकते हैं।

फर्टाइल और अनफर्टाइल अंडों में होता है फर्क

बाजार में मिलने वाले अंडे मुख्य रूप से फर्टाइल और अनफर्टाइल दो प्रकार के होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनफर्टाइल अंडे फर्टाइल अंडों की तुलना में ज्यादा समय तक सुरक्षित रहते हैं। इसकी वजह यह है कि अनफर्टाइल अंडों में भ्रूण विकसित होने की संभावना नहीं होती, जिससे वे जल्दी खराब नहीं होते। आमतौर पर ये अंडे 4-5 दिन अधिक समय तक ताजा बने रहते हैं।

अंडों को धोकर स्टोर करना पड़ सकता है भारी

कई लोग बाजार से अंडे लाने के बाद उन्हें धोकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन यह तरीका गलत माना जाता है। अंडों के ऊपर एक प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत होती है, जो बैक्टीरिया को अंदर जाने से रोकती है। अंडे धोने से यह परत हट जाती है और अंडा जल्दी खराब होने लगता है। अगर अंडों पर गंदगी लगी हो, तो उन्हें इस्तेमाल करने से ठीक पहले ही साफ करें।

सही तरीके से रखें अंडे, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

अंडों को स्टोर करने का तरीका भी उनकी ताजगी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अंडों को हमेशा नुकीले हिस्से को नीचे और चौड़े हिस्से को ऊपर की ओर रखकर स्टोर करना चाहिए। इससे अंडे के अंदर मौजूद एयर सेल अपनी सही जगह पर बनी रहती है और जर्दी बीच में रहती है, जिससे अंडे ज्यादा समय तक सुरक्षित रहते हैं।

पानी से मिनटों में पहचानें खराब अंडा

अगर यह समझ नहीं आ रहा कि अंडा ताजा है या खराब, तो घर में आसान वॉटर टेस्ट किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास या बर्तन में पानी भरकर उसमें अंडा डालें। अगर अंडा पानी में डूबकर नीचे बैठ जाए, तो वह ताजा है। वहीं, अगर अंडा पानी में तैरने लगे, तो समझ लें कि वह खराब हो चुका है और उसे खाने से बचना चाहिए।

संबंधित सामग्री

ट्रेन के खाने में अब नहीं होंगे मक्खी-कॉकरोच! AI कैमरों की निगरानी में बनेगा भोजन,  IRCTC ने बढ़ाई सख्ती

देश-विदेश

ट्रेन के खाने में अब नहीं होंगे मक्खी-कॉकरोच! AI कैमरों की निगरानी में बनेगा भोजन, IRCTC ने बढ़ाई सख्ती

IRCTC has implemented AI cameras in over 800 kitchens nationwide to monitor and enhance food safety and hygiene, aiming to significantly reduce health hazards.

भोपाल में बर्फ की सिल्लियां चाटते मिले कुत्ते, वीडियो वायरल होने पर निगम की कार्रवाई

राज्य

भोपाल में बर्फ की सिल्लियां चाटते मिले कुत्ते, वीडियो वायरल होने पर निगम की कार्रवाई

भोपाल के काजी कैंप में बर्फ डिपो से दूषित बर्फ बेचने का मामला उजागर हुआ। आवारा कुत्तों द्वारा बर्फ चाटने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।

अजब-गजब नगर निगम: आधी गर्मी गुजरने के बाद जागा प्रशासन, पानी संकट पर हुई समीक्षा बैठक

राज्य

अजब-गजब नगर निगम: आधी गर्मी गुजरने के बाद जागा प्रशासन, पानी संकट पर हुई समीक्षा बैठक

भोपाल में गर्मी के दौरान बढ़ते जल संकट पर नगर निगम ने बैठक कर समीक्षा की। महापौर की अनुपस्थिति और अवैध मोटर पंपों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

ज्यादा पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? अपनाएं ये तरीके

लाइफ स्टाइल

ज्यादा पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? अपनाएं ये तरीके

Learn effective tips to select the freshest and most water-filled coconuts, ensuring optimal hydration and taste during the summer.

घमौरियों से निपटने के लिए लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें

लाइफ स्टाइल

घमौरियों से निपटने के लिए लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें

As temperatures rise, prickly heat becomes common. Experts advise against talcum powder, recommending natural remedies like aloe vera, cucumber, and sandalwood instead.