इस तरह बना सकते हैं इंस्टेंट इडली, जानिए आसान रेसिपी

इंस्टेंट इडली रेसिपी

इस तरह बना सकते हैं इंस्टेंट इडली, जानिए आसान रेसिपी

निकिता की रसोई से इंस्टेंट इडली रेसिपी की मदद से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट इडली, जानें आसान विधि।

  इस तरह बना सकते हैं इंस्टेंट इडली जानिए आसान रेसिपी

इस तरह बना सकते हैं इंस्टेंट इडली, जानिए आसान रेसिपी |

Instant Idli Recipe: साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट में इडली का स्वाद सबसे अलग होता है, लेकिन पारंपरिक तरीके से बनाने की लंबी प्रक्रिया कई लोगों को इससे दूर रखती है। अब इस समस्या का आसान समाधान है। निकिता की रसोई की स्पेशल इंस्टेंट इडली रेसिपी से आप मिनटों में नरम-स्पंजी और चटपटी छोटी इडली बना सकते हैं। इसमें न दाल-चावल भिगोने की जरूरत है, न पीसने की और न ही पारंपरिक इडली स्टैंड की।

आवश्यक सामग्री  

1 कटोरी सूजी (रवा), 1 कटोरी दही (ताजा या थोड़ा खट्टा), स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच कुकिंग ऑयल, 1 छोटा चम्मच ईनो (फ्रूट सॉल्ट), थोड़ा पानी (जरूरत अनुसार)

तड़के के लिए

राई, जीरा, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर का तड़का लगाने के लिए लें। 

बैटर तैयार करें

एक बड़े बाउल में 1 कटोरी सूजी डालें। इसमें बराबर मात्रा में दही मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालकर गाढ़ा और स्मूथ बैटर बनाएं। बैटर न बहुत पतला हो और न बहुत सख्त। अच्छे से मिला लें। फिर बैटर को ढककर सिर्फ 5 मिनट के लिए रख दें। इस दौरान सूजी पानी सोख लेगी और बैटर परफेक्ट टेक्सचर में आ जाएगा। 5 मिनट बाद अगर बैटर बहुत गाढ़ा लगे तो 1-2 चम्मच पानी मिला सकते हैं।

सॉफ्ट इडली बनाने के लिए करें ये

5 मिनट बाद बैटर में 1 चम्मच तेल डालें। तेल इडली को अंदर से नरम और मॉइस्ट बनाता है। अब 1 छोटा चम्मच ईनो डालकर ऊपर से 1 चम्मच पानी डालें और हल्के हाथों से एक दिशा में मिलाएं। बैटर में बबल्स आने लगेंगे और यह फूल जाएगा।

छलनी में स्टीम करें

गैस पर कढ़ाई या बर्तन में 2 ग्लास पानी गरम करें। पानी उबलने लगे तो ऊपर छेद वाली छलनी रखें (जो घर पर चाय छानने वाली इस्तेमाल होती है)। छलनी को थोड़ा तेल से ग्रीस कर लें। छोटी चम्मच से बैटर लेकर छलनी पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटी-छोटी इडली डालें। ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 5 से 7 मिनट तक स्टीम करें।

फिर 5-7 मिनट बाद गैस बंद करें। छलनी ठंडी होने पर चाकू या चम्मच की मदद से छोटी-छोटी स्पंजी इडलियां निकाल लें।

चटपटा तड़का लगाएं

पैन में तेल गरम करें। राई, जीरा, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चटकाएं। आंच धीमी करके हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें। तैयार इडलियों को डालकर हल्के हाथों से 2 मिनट तक टॉस करें ताकि मसाला अच्छे से चिपक जाए।

परोसने का तरीका

इन छोटी-छोटी इडलियों को नारियल चटनी, सांभर या टोमैटो चटनी के साथ गर्म-गर्म परोसें। ब्रेकफास्ट, टिफिन या शाम की चाय के साथ परफेक्ट है।यह आसान और फटाफट रेसिपी उन लोगों के लिए वरदान है जो स्वादिष्ट इडली खाना चाहते हैं लेकिन समय नहीं निकाल पाते। आज ही ट्राई करें और कमेंट में बताएं कि आपकी इडली कैसी बनी

प्रमुख खबरें