आजकल तेजी से वजन घटाने की चाह में लोग कई तरह की डाइट और एक्सरसाइज रूटीन अपनाने लगे हैं। हालांकि, सिर्फ जिम में घंटों मेहनत करने या खाना कम खाने से ही वजन कम नहीं होता, बल्कि सही लाइफस्टाइल अपनाना भी बेहद जरूरी है। कई बार लोग जल्द रिजल्ट पाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
मसल्स पेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं
वेट लॉस के दौरान सबसे बड़ी गलती खाना छोड़ देना मानी जाती है। कई लोग सोचते हैं कि कम खाने से वजन तेजी से घटेगा, लेकिन इससे शरीर कमजोर हो सकता है और मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ जाता है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी नुकसानदायक हो सकता है। शरीर को पर्याप्त आराम और रिकवरी की जरूरत होती है, वरना थकान, कमजोरी और मसल्स पेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
बैलेंस डाइट लेना सबसे जरूरी
कई लोग वजन घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट या फैट पूरी तरह बंद कर देते हैं। जबकि शरीर को सही मात्रा में हर पोषक तत्व की जरूरत होती है। बैलेंस डाइट लेना सबसे जरूरी होता है। डाइट में फाइबर, प्रोटीन, फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
नींद पूरी न लेना भी वेट लॉस में बड़ी बाधा बन सकता है। कम नींद लेने से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे भूख ज्यादा लगती है और वजन कम करने में दिक्कत आती है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वजन घटाने के लिए जल्दबाजी करने के बजाय धीरे-धीरे और स्वस्थ तरीके अपनाने चाहिए। सही खानपान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त आराम से ही फिट और हेल्दी रहा जा सकता है।
रेस्ट डे को नजरअंदाज करना- हर दिन लगातार भारी वर्कआउट करने से शरीर थक सकता है और मसल्स रिकवर नहीं हो पातीं. वेट लॉस के दौरान शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है जितना एक्सरसाइज करना.
प्रोसेस्ड स्नैक्स पर ज्यादा निर्भर रहना- लो-कैलोरी या डाइट स्नैक्स हमेशा हेल्दी नहीं होते. इनमें कई बार ज्यादा नमक, शुगर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो वजन घटाने की बजाय बढ़ा सकते हैं.
ज्यादा वर्कआउट के लिए नींद कम करना- अगर आप एक्स्ट्रा वर्कआउट के लिए अपनी नींद कम कर रहे हैं, तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है. अच्छी नींद वजन कम करने में अहम भूमिका निभाती है.
कैलोरी वाली ड्रिंक्स पीना- कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और ज्यादा शक्कर वाली कॉफी-चाय शरीर में एक्सट्रा कैलोरी बढ़ाती हैं.वेट लॉस के दौरान ऐसी ड्रिंक्स से दूरी बनाना बेहतर होता है.
इन बातों का रखें ध्यान
प्रोटीन, हेल्दी फैट और सब्जियां जरूर खाएं- डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट और हरी सब्जियां शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है.
कार्डियो और वेट ट्रेनिंग दोनों करें- सिर्फ कार्डियो ही नहीं, बल्कि वेट ट्रेनिंग भी जरूरी है. इससे फैट कम करने के साथ मसल्स मजबूत बनाने में मदद मिलती है.
फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं- फल, सलाद, ओट्स और साबुत अनाज जैसी फाइबर रिच चीजें पाचन को बेहतर बनाती हैं और बार-बार भूख लगने से बचाती हैं.
7 से 9 घंटे की नींद लें- पर्याप्त नींद लेने से शरीर सही तरीके से काम करता है और हार्मोन बैलेंस रहते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.
शरीर को हाइड्रेट रखें- दिनभर पर्याप्त पानी पीने से शरीर डिटॉक्स रहता है और ओवरईटिंग की समस्या भी कम हो सकती है. हाइड्रेटेड रहने से एनर्जी लेवल भी बेहतर बना रहता है.