Which Salt is Best for Health: नमक खा रहे हैं या सेहत से खेल रहे हैं? जानिए कौन सा नमक है सही...

which-salt-is-best-for-health-benefits-side-effects

Which Salt is Best for Health: नमक खा रहे हैं या सेहत से खेल रहे हैं? जानिए कौन सा नमक है सही...

which salt is best for health नमक खा रहे हैं या सेहत से खेल रहे हैं जानिए कौन सा नमक है सही

Side Effects of Excessive Makeup: अधिक मेकअप से स्किन को हो सकता है नुकसान, जानिए एक्सपर्ट्स की राय…

साधारण नमक क्या है?

साधारण नमक जिसे हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल करते हैं, वह समुद्री जल से प्राप्त होता है और इसमें आयोडीन मिलाया जाता है। इसे अक्सर रासायनिक प्रक्रिया द्वारा परिष्कृत किया जाता है।

फायदें...

1. इसमें आयोडीन होता है, जो थायरॉइड ग्रंथि के सही कामकाज में मदद करता है। 2. रोज के खाने के लिए सुलभ और किफायती है। 3. लंबे समय तक खाने को सुरक्षित रखने में सहायक होता है।

नुकसान...

1. इसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। 2. प्रोसेसिंग के दौरान कई रासायनिक तत्व (anti-caking agents) मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। 3. अत्यधिक सेवन से यह हृदय, किडनी और हड्डियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

सेंधा नमक क्या है?

सेंधा नमक को "लाहौरी नमक" या "रॉक सॉल्ट" भी कहा जाता है। यह प्राकृतिक रूप से खनिजों से भरपूर होता है और बिना किसी केमिकल प्रोसेसिंग के पहाड़ों से प्राप्त होता है।

फायदें...

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 2. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। 3. सिरदर्द, साइनस, कब्ज और नींद की समस्या में राहत दिलाता है। 4. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। 5. बालों और स्किन की देखभाल में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 6. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 7. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम ज्यादा होता है।

नुकसान...

1. इसमें आयोडीन नहीं होता, जिससे थायरॉइड रोगियों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। 2. बाजार में नकली या प्रोसेस्ड सेंधा नमक उपलब्ध है, जो कम गुणवत्ता वाला हो सकता है। 3. अत्यधिक सेवन से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन या डिहाइड्रेशन हो सकता है।

हड्डियों और दिल के लिए कौन है बेहतर?

सेंधा नमक में पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं जो हड्डियों की मजबूती और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साधारण नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह अधिक मात्रा में सेवन करने पर दिल की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

स्किन और बालों के लिए कौन सा नमक चुनें?

सेंधा नमक को स्किन और हेयर केयर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बने फेस पैक, स्क्रब या बालों की सफाई में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी से प्राकृतिक चमक मिलती है। यह एक्ने, ड्राई स्किन और डैंड्रफ में राहत देता है।

कौन से लोग सेंधा नमक का सेवन करें?

1. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज। 2. हृदय रोग से पीड़ित लोग। 3. मधुमेह (डायबिटीज) के मरीज। 4. डाइजेशन या पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोग। 5. डिटॉक्स या उपवास करने वाले लोग।

क्या साधारण नमक को पूरी तरह छोड़ देना चाहिए?

नहीं, क्योंकि इसमें आयोडीन होता है जो थायरॉइड ग्रंथि के लिए जरूरी है। इसलिए अगर आप सेंधा नमक खा रहे हैं तो आयोडीन की पूर्ति के लिए आयोडीन युक्त सप्लीमेंट या खाने-पीने के अन्य स्रोतों पर ध्यान देना जरूरी है।

कितना नमक खाना चाहिए?

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार, एक व्यक्ति को दिनभर में अधिकतम 5 ग्राम (1 छोटा चम्मच) नमक ही खाना चाहिए। इससे ज्यादा नमक हाई बीपी, किडनी और हार्ट डिजीज की संभावना बढ़ा सकता है।   NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given

संबंधित सामग्री

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।