Asaram Bapu Gujarat High Court bail: गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को अस्थायी राहत, ...

asaram-bapu-gujarat-high-court-extended-bail-july-2025

Asaram Bapu Gujarat High Court bail: गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को अस्थायी राहत, 7 जुलाई तक बढ़ी जमानत

asaram bapu gujarat high court bail गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को अस्थायी राहत 7 जुलाई तक बढ़ी जमानत

हाईकोर्ट ने दी अस्थायी जमानत में बढ़ोतरी

Asaram Bapu Gujarat High Court bail: गुजरात हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में दोषी आसाराम को अस्थायी राहत दी है… बतादें कि कोर्ट ने उसकी जमानत का समय 30 जून से बढ़ाकर 7 जुलाई तक कर दी है। जमानत चिकित्सा आधार पर दी गई है, और यह पहले 28 मार्च को तीन महीने के लिए मंजूर की गई थी।

वकील ने मांगा समय, अदालत ने मानी दलील

बतादें कि सुनवाई के दौरान आसाराम के वकील ने अदालत से कुछ एक्सट्रा समय मांगा ताकि ज़रूरी दस्तावेज रिकॉर्ड में प्रस्तुत किए जा सकें। वकील ने कहा कि अगर मामला सोमवार को सूचीबद्ध होता है, तो दस्तावेज पेश करने के लिए दो दिन का समय चाहिए ताकि प्रतिवादी भी उसकी जांच कर सकें।

read more: मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आएंगे

 अदालत ने दी विस्तार की वजह

न्यायमूर्ति इलेश वोरा और संदीप भट्ट की खंडपीठ ने विस्तार की वजह बताते हुए कहा कि नालसा से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया और अन्य विशेष परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसलिए अस्थायी जमानत की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ाई गई।

 पहले भी मिल चुकी है अंतरिम राहत

सुप्रीम कोर्ट ने भी कुछ समय पहले आसाराम को चिकित्सा आधार पर अंतरिम राहत दी थी, जिसकी अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने 28 मार्च को उसे तीन महीने की अस्थायी जमानत दी थी। बाद में खंडपीठ में मतभेद होने पर मामला तीसरे जज को भेजा गया और उसी आधार पर राहत दी गई।

 दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा

Asaram Bapu Gujarat High Court bail: जानकारी के लिए बतादें कि आसाराम को दो अलग-अलग दुष्कर्म मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। पहला मामला 2013 का है, जिसमें राजस्थान में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोप सिद्ध हुआ। दूसरा मामला सूरत की एक महिला अनुयायी से जुड़ा है, जो 2001 से 2006 के बीच कई बार दुष्कर्म का शिकार हुई। जनवरी 2023 में गांधीनगर की अदालत ने इस मामले में भी उसे दोषी करार दिया था।

read more: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपी इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे

 

संबंधित सामग्री

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

राज्य

MP में मानसून 6 दिन लेट, भोपाल-रायसेन में झमाझम बारिश; 37 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून 6 दिन की देरी से पहुंचने के आसार हैं, जिससे किसानों और विभिन्न जिलों में पहले से शुरू हो चुकी प्री-मानसून गतिविधियों के बीच चिंता बढ़ी है।

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

राज्य

रायपुर में राहुल गांधी के दौरे पर सियासी तंज तेज, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर गरमाई राजनीति

रायपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने भाग लिया। इस दौरान राजनीतिक बयानबाजी में तेजी आई है, सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसा।

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राज्य

राहुल गांधी अचानक पहुंचे मैगी पॉइंट, चाय-मैगी का उठाया लुत्फ; सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान मैगी पॉइंट पर अचानक रुक कर चाय और मैगी का आनंद लिया, जिसने स्थानीय लोगों और राहगीरों में उत्साह बढ़ाया।

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

राज्य

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

इंदौर नगर निगम के इंजीनियरों को दूसरे निगमों में भेजने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह निर्णय नगरीय विकास प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियों को उजागर करता है।

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

राज्य

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इंदौर नगर निगम के कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है, जिससे निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।