बगहा में मतदान का बहिष्कार: सिर्फ एक वोट पड़ा, सड़क, बिजली और शिक्षा की कमी पर भड़के ग्रामीण

bagaha-election-boycott-villagers-protest-poor-roads-electricity-education

बगहा में मतदान का बहिष्कार: सिर्फ एक वोट पड़ा, सड़क, बिजली और शिक्षा की कमी पर भड़के ग्रामीण

बगहा में मतदान का बहिष्कार सिर्फ एक वोट पड़ा सड़क बिजली और शिक्षा की कमी पर भड़के ग्रामीण

Bagaha election boycott: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जहां कई इलाकों में मतदान उत्साह से जारी है, वहीं बगहा के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दोन पंचायत में लोगों ने पूरी तरह से चुनाव का बहिष्कार किया है। इस पंचायत में लगभग 22 गांवों के करीब 15 हजार मतदाता हैं, लेकिन मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

सिर्फ एक वोट पड़ा

दोन पंचायत में मतदाताओं के लिए बूथ संख्या 1 से 19 तक बनाए गए हैं, लेकिन शाम 4 बजे तक सिर्फ एक वोट डाला गया। बूथों पर केवल सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी मौजूद दिखे। ग्रामीणों ने मतदान केंद्रों से दूरी बना ली है और घरों में रहकर विरोध जताया है। [caption id="attachment_116320" align="alignnone" width="643"]मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा[/caption]

“सड़क नहीं तो वोट नहीं”

ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर चिपकाए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा गया है — “सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, शिक्षा नहीं तो वोट नहीं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं तो वोट नहीं, नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।” ग्रामीणों का कहना है कि यह उनका शांतिपूर्ण विरोध है। “दोनवासी की यही पुकार, अबकी बार वोट बहिष्कार” जैसे नारों से गांव की गलियां गूंज रही हैं। [caption id="attachment_116321" align="alignnone" width="505"]जगह-जगह पोस्टर चिपकाए जगह-जगह पोस्टर चिपकाए[/caption]

ग्रामीणों ने लौटाई मतदाता पर्चियां

मतदान से पहले संबंधित BLO ने मतदाता पर्चियां ग्रामीणों में बांटी थीं, लेकिन लोगों ने उन्हें लेने से इंकार कर दिया और पर्चियां वापस लौटा दीं। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक इलाके में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक वे किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। Read More: बिहार के आखिरी चरण की वोटिंग खत्म, 67.14% वोटिंग, कई जगह झड़पें और विवाद

Bagaha election boycott: 78 साल बाद भी नहीं बदली स्थिति

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी उनके गांव में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। हर चुनाव में नेता आते हैं, वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद कभी वापस नहीं लौटते। https://youtube.com/shorts/tqlTZZLxlM0?si=GYcUXsnwStXAf0m-

प्रशासन की अपील बेअसर

Bagaha election boycott: वोट बहिष्कार की खबर मिलते ही रामनगर के BDO, CO और जीविका प्रखंड समन्वयक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के रुख में कोई बदलाव नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विकास की रोशनी उनके गांवों तक नहीं पहुंचेगी, तब तक उनका वोट भी “अंधेरे में” रहेगा।

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।