चमोली में सुरंग के अंदर टकराई 2 लोको ट्रेन, 100 से ज्यादा मजदूर घायल

chamoli-tunnel-loco-train-collision-100-workers-injured

चमोली में सुरंग के अंदर टकराई 2 लोको ट्रेन, 100 से ज्यादा मजदूर घायल

चमोली में सुरंग के अंदर टकराई 2 लोको ट्रेन 100 से ज्यादा मजदूर घायल

Chamoli Tunnel Train Accindet: चमोली के पीपलकोटी में 2 लोको ट्रेन आपस में टकरा गई। हादसे में 100 से ज्यादा मजदूर घायल हुए है। जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। हादसा राज करीब 9 बजे THDC जल विद्युत परियोजना क्षेत्र में बनी सुरंग के अंदर हुआ।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

हादसे के वक्त ट्राली में लगभग 110 इंजीनियर, कर्मचारी और मजदूर सवार थे। सभी लोग अपनी शिफ्ट पूरी कर बाहर आ रहे थे। इसी दौरान सुरंग के अंदर एक ट्राली का ब्रेक फेल हो गया और वह सामने चल रही दूसरी ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रालियां पलट गईं। [caption id="attachment_125677" align="alignnone" width="563"]सुरंग के अंदर टकराई 2 लोको ट्रेन सुरंग के अंदर टकराई 2 लोको ट्रेन[/caption]

Chamoli Tunnel Train Accindet: 100 से ज्यादा मजदूर घायल

हादसे के बाद सुरंग में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। घायलों में से 42 लोगों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और 17 को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

बिहार, ओडिशा के रहने वाले मजदूर

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि हादसा शिफ्ट बदलने के वक्त हुआ। गंभीर रूप से घायल लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। हादसे में घायल हुए ज्यादातर मजदूर बिहार, ओडिशा और झारखंड के रहने वाले हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। [caption id="attachment_125678" align="alignnone" width="564"] 100 से ज्यादा मजदूर घायल 100 से ज्यादा मजदूर घायल[/caption]

सीएम ने दिए निर्देश

Chamoli Tunnel Train Accindet: सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात की और सभी घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।