CJP का प्रदर्शन जारी

CJP बोली - सरकार ने बातचीत की पेशकश की, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, कोलकाता से दिल्ली रवाना हुए 2000 जवान

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी है। सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF तैनात।

CJP बोली - सरकार ने बातचीत की पेशकश की, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, कोलकाता से दिल्ली रवाना हुए 2000 जवान

CJP बोली - सरकार ने बातचीत की पेशकश की

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी पुष्टि की है। रांका का कहना है कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे। वहीं कॉकरोच पार्टी ने बताया कि देशभर से लोग प्रदर्शनकारियों के लिए खाना-पानी भेज रहे हैं। 

16 मेट्रो स्टेशन बंद

उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया। एक CRPF कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। गृह मंत्रालय के आदेश पर करीब 2000 जवानों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा है। इन जवानों को संसद का मानसून सत्र और दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा। इससे पहले सरकार दिल्ली पुलिस की मदद के लिए करीब 30 कंपनियां CRPF और उसकी दंगा-रोधी इकाई RAF की तैनाती कर चुकी है। ये बल 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र और CJP के प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा में लगे हुए हैं।

CJP प्रवक्ता ने लगाए आरोप

संसद भवन के आसपास सुरक्षा फिर से बढ़ा दी गई है। रफी मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर मंगलवार रात भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात किया है। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि 20 जुलाई को जब सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया तो उन्हें 4 घंटे तक बैठाकर रखा गया। आशुतोष रांका ने कहा- मुझे और सौरव दास को 2 घंटे तक फोन इस्तेमाल करने नहीं दिया। हमें बाहर भी नहीं जाने दे रहे थे। हमें ऐसा लग रहा था कि जैसे हाउस अरेस्ट किया गया है।

संबंधित सामग्री

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा पूरी करते हुए 'विकसित भारत बाई 2047' का संकल्प दोहराया।

राहुल-प्रियंका हिरासत में: 8 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां प्रदर्शन

राहुल-प्रियंका हिरासत में: 8 घंटे के धरने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां प्रदर्शन

नई दिल्ली में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर