दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे..संसद और स्कूलों और पटना में कोर्ट को बम की धमकी

delhi-parliament-9-schools-bomb-threat-khalistan-message

दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे..संसद और स्कूलों और पटना में कोर्ट को बम की धमकी

दिल्ली को खालिस्तान बना देंगेसंसद और स्कूलों और पटना में कोर्ट को बम की धमकी

Delhi bomb threat Khalistan: दिल्ली में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये सभी कॉल सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता तुरंत हर स्कूल में पहुंच गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

धमकी का असर खासतौर पर साउथ दिल्ली के स्कूलों में देखने को मिला, जहां 3 स्कूलों को सीधे तौर पर कॉल आने की जानकारी है। स्कूल परिसरों को तुरंत खाली कराया गया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया, ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे।

[caption id="attachment_133323" align="alignnone" width="1371"] 9 स्कूलों को बम की धमकी 9 स्कूलों को बम की धमकी[/caption]

‘दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे’

ईमेल में यह भी दावा किया गया कि 13 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर संसद में ब्लास्ट होगा और दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे। Email में अफजल गुरु की याद में धमकी भेजने और पंजाब को खालिस्तान मानने का भी जिक्र है। 

Delhi bomb threat Khalistan: अभिभावकों ने दी सूचना

स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए कक्षाएं रोक दीं और अभिभावकों को सूचना दी। कई स्कूलों में बच्चों को बसों और निजी वाहनों से घर भेजा गया। मौके पर मौजूद अभिभावकों में भी चिंता दिखी, लेकिन पुलिस और स्कूल स्टाफ ने हालात को संभालते हुए सभी को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

[caption id="attachment_133324" align="alignnone" width="1375"]जांच में लगी टीम जांच में लगी टीम[/caption]

इन स्कूलों को मिली धमकी

  1. दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कू
  2. श्रीनिवासनपुरी स्थित केम्ब्रिज स्कूल
  3. रोहिणी में वेंकटेश्वर स्कूल
  4. NFC में केम्ब्रिज स्कू
  5. सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल
  6. रोहिणी का सीएम श्री स्कूल
  7. DTA स्कूल
  8. रोहिणी का बाल भारती स्कूल 
  9. वनस्थली स्कूल
  10. न्यू राजेंद्र नगर शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि कॉल करने वालों की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। कॉल की लोकेशन, नंबर और अन्य डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सभी स्कूलों की सुरक्षा कड़ी निगरानी में की जा रही है।

बिहार के कोर्ट को धमकी

Delhi bomb threat Khalistan: इधर, पटना, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही औरंगाबाद की दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट को भी Mail भेजा गया है।

[caption id="attachment_133325" align="alignnone" width="1379"]पटना, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी पटना, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी[/caption]

सिविल कोर्ट पटना, भागलपुर, औरंगाबाद और जिला बार एसोसिएशन के नाम Mail पर लेटर भेजा गया है। इसमें लिखा है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4RDX रखे हैं जिन्हें रिमोट से ब्लास्ट करेंगे। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया। वकील और जज अपने चैंबर से बाहर निकल गए। इसके साथ बिहार के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संबंधित सामग्री

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

राज्य

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

इंदौर नगर निगम के इंजीनियरों को दूसरे निगमों में भेजने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह निर्णय नगरीय विकास प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियों को उजागर करता है।

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

राज्य

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इंदौर नगर निगम के कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है, जिससे निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

जुर्म गाथा

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

काकीनाडा में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने बीमार पति की हत्या कर दी और इसे हार्ट अटैक बताने की कोशिश की। मृत्यु के कई महीने बाद मामले का पर्दाफाश हुआ।

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

राज्य

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

भोपाल जिले में पटवारियों की तबादला सूची के बाद विवाद बढ़ा। सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई जाली दस्तावेज बरामद

राज्य

रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई जाली दस्तावेज बरामद

रायपुर जिला न्यायालय में एक व्यक्ति को फर्जी वकील के रूप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से जाली दस्तावेज बरामद किए और अब और सदस्यों की तलाश जारी है।