IND vs NZ T20 WC Final 2026: आज देखना होगा की किसके हाथ आता है T20 मैच का खिताब!

ind-vs-nz-t20-wc-final-match-2026-today

IND vs NZ T20 WC Final 2026: आज देखना होगा की किसके हाथ आता है T20 मैच का खिताब!

ind vs nz t20 wc final 2026 आज देखना होगा की किसके हाथ आता है t20 मैच का खिताब

IND vs NZ T20 WC Final 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आज का मैच बेहद दिलचस्प होने वाला है, आज देखना होगा की । T20 मैच का खिताब किसके हाथ आता है।

बता दें कि, 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। लेकिन टॉस से भी पहले क्लोजिंग सेरेमनी की जाएगी, जिसमें कई मशहूर सिंगर अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

वर्ल्डकप में दोनों टीमों का हेड टू हेड

T20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों के बीच 3 मुकाबले खेले गए, तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड को ही जीत मिली।

[caption id="attachment_135008" align="alignnone" width="1636"]Indian Team Indian Team[/caption]

वहीं T20 इंटरनेशनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मैच खेले जा चुके है। इसमें 18 मैचों में भारत को जीत मिली तो वहीं 11 मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। बारिश की वजह से 1 मैच टाई रहा। वहीं 2 मुकाबलों में सुपर ओवर हुआ, जिसमें भारत को ही जीत मिली।

फाइनल के लिए 9 मार्च रिजर्व डे

अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के दौरान बारिश हुई तो ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। अगर 8 को मैच नहीं हो पाता तो फिर 9 मार्च को रिजर्व डे पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अगर 9 मार्च को भी मैच नहीं हो सका तो नियम के अनुसार दोनों टीमें ट्रॉफी शेयर करेंगी।

हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ है।

मैच कहां देख सकते हैं?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड

फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

संबंधित सामग्री

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में वाहन मालिकों, महिला सशक्तिकरण, और शहरी विकास योजनाओं पर केंद्रित अनेक निर्णय लिए गए।