ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

iran-big-attack-france-entry-middle-east-war

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

iran big attack: मिडिल ईस्ट में हालात हर घंटे और ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं. अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद अब इस जंग में नए देशों की एंट्री शुरू हो गई है। ताज़ा घटनाक्रम में फ्रांस ने पूर्वी भूमध्य सागर में अपना युद्धपोत भेज दिया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि यह टकराव अब सिर्फ तीन देशों तक सीमित नहीं रहने वाला.मैदान में गोलाबारी जारी है, एयरस्पेस बंद हैं, और आम लोगों में डर गहराता जा रहा है. राजधानियों से लेकर सीमावर्ती इलाकों तक, हर जगह जंग जैसे हालात दिख रहे हैं.

iran big attack: अमेरिका इजरायल के हमले, ईरान का पलटवार

अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर भीषण हमले किए हैं, जो तीसरे दिन भी जारी बताए जा रहे हैं. इन हमलों के जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाया है.ईरान की ओर से साफ कहा गया है कि यह सिर्फ शुरुआत है. जवाबी हमलों को लेकर तेहरान का दावा है कि दुश्मनों को “करारा जवाब” दिया जा रहा है. वहीं, इजरायल में कई शहरों में सायरन और ब्लैकआउट जैसी स्थिति देखी गई.

iran big attack: खामेनेई की मौत के बाद और आक्रामक हुआ ईरान

ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और ज्यादा विस्फोटक हो गए हैं. इसी बीच ईरान की जामकरान मस्जिद पर इंतकाम का लाल झंडा फहराया गया, जिसे बड़े बदले का प्रतीक माना जा रहा है.इस कदम को ईरान के इरादों का सीधा संकेत माना जा रहा है. संदेश साफ है, ईरान पीछे हटने के मूड में नहीं है और संघर्ष लंबा खिंच सकता है.

एयरस्पेस बंद, नागरिकों के लिए एडवाइजरी

तेज़ी से बिगड़ते हालात को देखते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट की जा रही हैं. कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें गैर-ज़रूरी मूवमेंट से बचने की अपील की गई है.जमीनी हालात पर नजर रखने वालों का कहना है कि अगर यही हाल रहा, तो इसका असर सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. .  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।