ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

iran-israel-america-war-crude-oil-gold-prices-india

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर कच्चा तेल सोना पेट्रोल भारत में महंगा

War Impact on India: मिडिल ईस्ट में युद्ध से क्रूड ऑयल की कीमतों में आग लग गई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है।  पश्चिम एशिया के तनाव ने भारतीय शेयर बाजार का मिजाज बिगाड़ दिया।  2 मार्च को शेयर मार्केट खुलते ही धड़ाम से गिर गया। 

तेल की कीमतें बढ़ेगी?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर साफ नजर आया। इस युद्ध का असर भारतीय इक्विटी बाजारों पर ट्रेड फ्लो में रुकावट और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के ज़रिए पड़ने वाला ह। ईरान ने जंग शुरू होते ही फारस की खाड़ी में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया था। यानी इस रास्ते से अब कोई भी समुद्री जहाज नहीं जा सकता, जब तक ईरान की ओर से नया आदेश जारी नहीं किया जाता। इसके साथ ही ईरान अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है। 

[caption id="attachment_138192" align="alignnone" width="1139"]स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद[/caption]

एक्स्ट्रा इंपोर्ट कॉस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के साथ भारत का सीधा आर्थिक कनेक्शन सीमित है, और दोनों देशों के बीच सालाना लगभग USD 1.7 बिलियन का व्यापार है, लेकिन बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय अस्थिरता एक बड़ा रिस्क होता है। जंग के दौरान भारत एक बड़ा कच्चा तेल इंपोर्टर होने के नाते, तेल की बढ़ती कीमतों से काफी फाइनेंशियल दबाव का सामना कर रहा है। बर्नस्टीन की रिपोर्ट में कहा गया कि तेल की कीमतों में USD 10 प्रति बैरल की बढ़ोतरी का मतलब है सालाना लगभग USD 12-13 बिलियन का एक्स्ट्रा इंपोर्ट कॉस्ट।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

War Impact on India: सोने के भाव

जब-जब दुनिया में युद्ध होता है, तो निवेशक सोने की तरफ शिफ्ट हो जाते हैं। भारत में शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोने की कीमतें नया रिकॉर्ड बना सकती हैं। सोने के दाम बढ़ सकते है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोना दूसरे देशों से खरीदना महंगा होगा, जिसका सीधा असर रिटेल कीमतों पर पड़ेगा। साथ ही डीजल-पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ सकती है। 

सोने की कीमतें बढ़ सकती है

 6 अमेरिकी ठिकानों पर हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के हमलों में मिडिल ईस्ट में मौजूद कम से कम 6 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान ने बहरीन, इराक, UAE और कुवैत में स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया। इन हमलों में मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। साइप्रस में ब्रिटिश एयरफोर्स के अकरोतिरी बेस पर ड्रोन हमले के कुछ घंटे बाद फिर सायरन बजे हैं। इधर, कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश में 2 मिसाइल हमलों में ऊर्जा से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। एक मिसाइल ने मेसाईद एनर्जी प्लांट के वॉटर स्टोरेज टैंक को निशाना बनाया, जबकि दूसरी मिसाइल रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में स्थित कतर एनर्जी से संबद्ध ऊर्जा सुविधा पर गिरी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।