जयपुर के चौमूं में पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी, लाठीचार्ज, 6 पुलिसकर्मी घायल

jaipur-chomu-police-attack-stone-pelting-lathi-charge-6-injured

जयपुर के चौमूं में पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी, लाठीचार्ज, 6 पुलिसकर्मी घायल

जयपुर के चौमूं में पुलिस टीम पर हमला पत्थरबाजी लाठीचार्ज 6 पुलिसकर्मी घायल

Jaipur Chomu Police Attack: राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में देर रात मचे बवाल के बाद पुलिस ने अब तक 50 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। 

मस्जिद की रेलिंग हटाने को लेकर विवाद

दरअसल, चौंमू कस्बे में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर देर रात विवाद हुआ। पुलिस जब JCB से रेलिंग हटा रही थी, तब गुस्साए उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पत्थरबाजी की। इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को काबू किया। [caption id="attachment_124756" align="alignnone" width="616"]पत्थरबाजी में घायल पुलिसकर्मी पत्थरबाजी में घायल पुलिसकर्मी[/caption] [caption id="attachment_124752" align="alignnone" width="618"]इलाके में बाजार बंद इलाके में बाजार बंद[/caption] [caption id="attachment_124753" align="alignnone" width="612"]पत्थरबाजी करने वाले उपद्रविय हिरासत में पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवी हिरासत में[/caption] पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवी हिरासत में

Jaipur Chomu Police Attack: इंटरनेट सेवा बंद

घटना में घायल 6 पुलिसवालों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर 4 से ज्यादा थानों के पुलिसकर्मी और RAC की कंपनी तैनात है। हालातों को देखते हिए कस्बे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट भी बंद किया गया है। अब तक 50 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। [caption id="attachment_124755" align="alignnone" width="617"]चौमूं में पुलिस बल तैनात चौमूं में पुलिस बल तैनात[/caption]

उपद्रवी हिरासत में

सुबह 3 बजे हुई पत्थरबाजी के बाद आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिन आरोपियों की पहचान हो गई है उन्हें घरों से ही हिरासत में लिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। https://youtube.com/shorts/hmWnIlrXcDs?si=9OE-k-L4BtFyyjd0

‘उपद्रवियों को मिलेगी सजा’

Jaipur Chomu Police Attack: स्पेशल कमिश्नर जयपुर राहुल प्रकाश ने लोगों से बात की। उन्होंने कहा- कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, उपद्रव करने की कोशिश करता है या नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है तो उसको सजा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।