जेएनयू: छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, 28 छात्र हिरासत में

jnu-students-detained-28-arrested-in-delhi-police-clash-at-vasant-kunj-over-election-dispute

जेएनयू: छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, 28 छात्र हिरासत में

जेएनयू छात्रों और पुलिस के बीच झड़प 28 छात्र हिरासत में

JNU Students Detained 28 Arrested In Delhi Police Clash At Vasant Kunj Over Election Dispute

JNU Students Arrested In Delhi: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शनिवार शाम उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब वसंत कुंज नॉर्थ थाने की ओर मार्च कर रहे लेफ्ट गुट के छात्रों को पुलिस ने वेस्ट गेट पर रोक लिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में ले लिया। इनमें 19 छात्र और 9 छात्राएं शामिल थीं। हिरासत में लिए गए छात्रों में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष नितीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुन्तिया फातिमा भी शामिल हैं। Read More :-30 की उम्र के बाद जो सच सामने आता है: वो कोई नहीं बताता, पढ़िए दिल छू लेने वाली कहानी

JNU Students Arrested In Delhi: दशहरे के दिन हुई झड़प से भड़की छात्र राजनीति

पुलिस का कहना है कि दशहरे के दिन कैंपस में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने इस मामले में छात्र संगठनों के नेताओं से बात कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन लेफ्ट गुट से जुड़े छात्र संतुष्ट नहीं हुए और शनिवार को थाने का घेराव करने की योजना बनाई। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को जेएनयू वेस्ट गेट पर ही रोक दिया।

छात्रों का आरोप: पुलिस कर रही एकतरफा कार्रवाई

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष नितीश कुमार ने हिरासत में लिए जाने के बाद एक वीडियो जारी कर बताया कि 3 अक्टूबर को जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान उन्हें, उपाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी उन्हें पीटा गया। छात्र नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भी उन्हें मारा, कपड़े फाड़े और हिरासत में ले लिया। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक एबीवीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। JNU Students Detained 28 Arrested In Delhi Police Clash At Vasant Kunj Over Election Dispute

JNU Students Arrested In Delhi: लेफ्ट गुट का आरोप: ABVP को संरक्षण दे रही पुलिस

लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस एबीवीपी के छात्रों को संरक्षण देती है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं किया गया है। इसी कारण छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसमें उन्हें बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस का पक्ष: छात्रों ने किया हिंसक प्रदर्शन, 6 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजे 70-80 छात्र बिना अनुमति के वेस्ट गेट पर जुटे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी ताकि छात्र नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर न बढ़ें, लेकिन छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और हाथापाई शुरू कर दी। इस झड़प में छह पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें चार पुरुष और दो महिला कर्मी शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गाली-गलौज की और हिंसक बर्ताव किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

JNU Students Arrested In Delhi: विश्वविद्यालय प्रशासन की अपील

जेएनयू प्रशासन ने छात्रों से संयम बरतने और विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की हिंसा या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है  

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।