कर्नाटक में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, आंध्र प्रदेश में दो-तीन बच्च...

karnataka-plans-social-media-ban-for-under-16-ap-%e2%82%b925k-birth-scheme

कर्नाटक में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, आंध्र प्रदेश में दो-तीन बच्चे होने पर 25 हजार की मदद

कर्नाटक में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन आंध्र प्रदेश में दो-तीन बच्चे होने पर 25 हजार की मदद

Karnataka Social Media Ban Under 16: देश में बच्चों के मोबाइल और सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर अब सरकारें खुलकर कदम उठाने लगी हैं। कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की योजना का ऐलान किया है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने घटती जन्म दर को देखते हुए दूसरा और तीसरा बच्चा होने पर आर्थिक मदद देने की घोषणा की है दोनों फैसलों ने नीति और समाज दोनों स्तर पर नई बहस छेड़ दी है, क्योंकि ये कदम पहली बार इतने स्पष्ट तरीके से सामने आए हैं।

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की तैयारी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना बना रही है.सरकार का मानना है कि कम उम्र में मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत बच्चों की मानसिक सेहत और पढ़ाई पर असर डाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, लगातार स्क्रीन टाइम से बच्चों की ध्यान क्षमता कमजोर होती है और पढ़ाई पर फोकस भी घटता है।

Karnataka Social Media Ban Under 16: साइबर बुलिंग और ऑनलाइन फ्रॉड भी बड़ी चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए बच्चों को कई तरह के जोखिम भी झेलने पड़ते हैं। इसमें साइबर बुलिंग, गलत कंटेंट का एक्सपोजर और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे खतरे शामिल हैं.इन्हीं वजहों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स के साथ भी चर्चा की थी।

दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये की मदद

उधर आंध्र प्रदेश सरकार ने एक अलग लेकिन अहम फैसला लिया है। राज्य में घटती जन्म दर को देखते हुए सरकार दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी.मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि यदि किसी परिवार में दूसरा या तीसरा बच्चा होता है, तो डिलीवरी के समय सरकार 25,000 रुपये की मदद देगी.सरकार का मानना है कि यह योजना राज्य में जन्म दर बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

राज्य में तेजी से घट रही है जन्म दर

सरकारी आंकड़ों के अनुसार आंध्र प्रदेश में कुल प्रजनन दर फिलहाल 1.5 है। जबकि आबादी का संतुलन बनाए रखने के लिए आदर्श दर 2.1 मानी जाती है.राज्य के आंकड़े बताते हैं कि करीब 58% परिवारों में सिर्फ एक ही बच्चा है। लगभग 2.17 करोड़ परिवारों में दो बच्चे हैं, जबकि करीब 62 लाख परिवारों में तीन या उससे अधिक बच्चे हैं. यही वजह है कि सरकार अब आबादी प्रबंधन की नई रणनीति पर काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।