किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर, जैश का टॉप कमांडर भी शामिल

kishtwar-3-terrorists-killed-jaish-top-commander

किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर, जैश का टॉप कमांडर भी शामिल

किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर जैश का टॉप कमांडर भी शामिल

Kishtwar Terroriest Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाकर्मियों ने ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया। इस अभियान के दौरान 3 आतंकी ढेर किए गए। मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर भी शामिल है। इस जॉइंट ऑपरेशन को J&K पुलिस, अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसयों ने मिलकर अंजाम दिया। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, किश्तवाड़ क्षेत्र में एक्टिव आतंकियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

ठिकाने पर ब्लास्ट

सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। इलाके में एनकाउंटर अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश के 2 से 3 आतंकियों के यहां पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। 

3 आतंकवादियों का एनकाउंटर

इसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस अभियान में अब तक 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।  इनमें सैफुल्लाह भी शामिल है। उनके पास से 2 AK-47 राइफलों और गोला-बारूद समेत अन्य आतंकी सामग्री भी बरामद हुए है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जवान लगातार तलाशी अभियान चला रहे है, ताकि कोई भी छिपा हुआ आतंकी उनकी नजरों से बच ना सके। 

हीरो टायसन

आतंकियों तक सेना और पुलिस की पहुंच टायसन की वजह से संभव हो सकी। उसने ही आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचने में सुरक्षाबलों की मदद की। बता दें कि टायसन आर्मी का बहादुर डॉग है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी कहां छिपे हैं, यह जानकारी सेना तक पहुंचाने में 2-पैरा स्पेशल फोर्सेज के डॉग टायसन की अहम भूमिका रही। इतना ही नहीं आतंकियों की पहली गोली भी उसने ही खाई।

Kishtwar Terroriest Encounter: पहले हुई मुठभेड़

इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में सुरक्षाबलों ने जैश के ही 1 आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था। इस साल जम्मू में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कुल 7 आतंकवादियों को मार गिराया। इससे पहले, उधमपुर में 2 और कठुआ जिले में 1 आतंकवादी मारा गया था।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।