ललित मोदी ने मांगी माफी, कहा - बयान गलत तरीके से पेश किया, माल्या और खुद को बताया था भगोड़ा

lalit-modi-apologizes-fugitive-remark-vijay-mallya

ललित मोदी ने मांगी माफी, कहा - बयान गलत तरीके से पेश किया, माल्या और खुद को बताया था भगोड़ा

ललित मोदी ने मांगी माफी कहा - बयान गलत तरीके से पेश किया माल्या और खुद को बताया था भगोड़ा

Lalit Modi apology: कुछ दिन पहले तक भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो खुद को भगोड़ा कह रहे थे। अब ललित मोदी ने X पर पोस्ट करके माफी मांगी है।

ललित मोदी ने मांगी माफी

दरअसल, सरकार की सख्ती के बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई है। भगोड़े ललित मोदी ने X पर पोस्ट करके माफी मांगी। ललित मोदी ने लिखा - अगर किसी की भावना को ठेस पहुंचती तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं, खासकर भारत सरकार से। जिसके लिए मेरे मन में काफी सम्मान है। ललित ने आगे लिखा है मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और मेरी मंशा कभी ऐसी नहीं थी।

Lalit Modi apology: खुद को बताा था भगोड़ा

बता दे कि, ललित मोदी के X अकाउंट पर 22 दिसंबर को एक वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें वो भगोड़े विजय माल्या के साथ था। वीडियो में ललित ने खुद को और माल्या को भारत के 2 सबसे बड़े भगोड़े कहा था। वीडियो वायरल होने के 9 दिन बाद ललित ने वीडियो पर माफी मांगी। इसे ललित मोदी ने खुद पोस्ट किया था। केप्शन लिखा था- चलो, फिर से इंटरनेट हिला देता हूं। खासकर मीडिया वालों के लिए। जलन के साथ देखते रहिए। [caption id="attachment_125325" align="alignnone" width="559"]ललित मोदी ललित मोदी[/caption] https://youtube.com/shorts/YDgZESg8pG0?si=uegXPrIozKxiAYCh

क्यों भागा था ललित मोदी

Lalit Modi apology: बता दे कि, ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष था। 2008 में उसने IPL शुरू किया। BCCI ने उसे IPL का अध्यक्ष और कमिश्नर बनाया था। इसके बाद 2010 में ललित पर IPL में करप्शन के आरोप लगे। ललित ने मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को IPL का ठेका 425 करोड़ में दिया था। ललित पर 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप लगे। ये भी कहा गया कि उसने 2 नई टीमों की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाए। इसके बाद 2010 में BCCI ने IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद ललित को सस्पेंड कर दिया। फिर अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत से भाग कर लंदन चला गया। ED ने ललित खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया। उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।