अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन, राहुल पर कसा तंज, बोले - जन...

nitin-naveen-first-patna-visit-chairman-rahul-gandhi-taunt-germany

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन, राहुल पर कसा तंज, बोले - जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि वो जर्मनी में बस गए

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन राहुल पर कसा तंज बोले - जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि वो जर्मनी में बस गए

Nitin Naveen Patna Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना पहुंचे। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर BJP के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 6KM लंबा रोड शो

इसके बाद पटना हवाई अड्डे से मिलर हाई स्कूल मैदान और BJP प्रदेश कार्यालय तक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसे संगठन की ताकत, एकजुटता और जोश का प्रदर्शन माना जा रहा है।  6KM के लंबे रोड शो के बाद उन्होंने मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। [caption id="attachment_124152" align="alignnone" width="669"]हवाई अड्डे से मिलर हाई स्कूल मैदान और BJP प्रदेश कार्यालय तक विशाल रोड शो हवाई अड्डे से मिलर हाई स्कूल मैदान और BJP प्रदेश कार्यालय तक विशाल रोड शो[/caption]

Nitin Naveen Patna Visit: ‘जनता ने राहुल भगाया’

नितिन नबीन ने कहा, 'राहुल गांधी की तरह पार्ट टाइम पॉलिटिक्स नहीं करनी है। बिहार की जनता ने राहुल को ऐसे भगाया कि वो जर्मनी में बस गए, और जर्मनी की जमीन पर जाकर देश को गाली दे रहे हैं।

‘बंगाल और केरल भी जीतेंगे’

नबीन ने कहा - राहुल देश में रहकर देश को गाली देते हैं। ऐसे लोगों को चोट देने का समय आ गया है। राहुल की तरह बिहार में भी एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। चुनाव हारते हैं तो विदेश चले जाते हैं। उन्होंने कहा, बिहार के बाद अब  बंगाल और केरल भी जीतेंगे।' मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे। 

स्वागत के लिए हाथी,ऊंट के इंतजाम

नितिन नबीन के स्वागत के लिए हाथी,ऊंट और घोड़े का इंतजाम किया गया था। जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल गाने पर महिलाएं नाचती हुई नजर आई। वहीं राजवंशी नगर के हनुमान मंदिर में उन्होंने पूजा की। स्वागत में मंच से गंगा आरती की गई।  [caption id="attachment_124153" align="alignnone" width="676"] 6KM के लंबा रोड शो 6KM के लंबा रोड शो[/caption]

Nitin Naveen Patna Visit: 1 KM लंबा जाम 

रोड शो के दौरान पटना एयरपोर्ट इलाके में 1 KM लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संबोधन के बाद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से CM आवास पर मुलाकात की। इस दौरान BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। [caption id="attachment_124154" align="alignnone" width="668"]पटना एयरपोर्ट इलाके में 1 KM लंबा जाम पटना एयरपोर्ट इलाके में 1 KM लंबा जाम[/caption]

नबीन का कल का शेड्यूल

Nitin Naveen Patna Visit: BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 24 दिसंबर को सुबह 7:15 पर बांस घाट के सामने के काली मंदिर जाएंगे। फिर गोलघर के पास स्थित अखंड वासिनी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे 2:00 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा जाकर माथा टेकेंगे। फिर शाम 4:00 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

संबंधित सामग्री

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

देश-विदेश

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ट्रम्प के इशारों पर नहीं चलता इजराइल

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देशों पर काम नहीं करता है। यह बयान एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया।

उज्जैन में कुछ मिनटों के लिए गायब हुईं परछाइयां, ‘जीरो शैडो डे’ ने लोगों को किया रोमांचित

राज्य

उज्जैन में कुछ मिनटों के लिए गायब हुईं परछाइयां, ‘जीरो शैडो डे’ ने लोगों को किया रोमांचित

उज्जैन में रविवार को जीरो शैडो डे के दौरान, सूर्य की स्थिति के कारण वस्तुओं की परछाइयां कुछ समय के लिए गायब हो गईं। इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने के लिए जंतर-मंतर वेधशाला में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

भोपाल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए जरूरी खबर: 23 से 25 जून तक टैक्सी हड़ताल, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

राज्य

भोपाल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए जरूरी खबर: 23 से 25 जून तक टैक्सी हड़ताल, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

भोपाल में टैक्सी ड्राइवरों ने 23 से 25 जून तक हड़ताल की घोषणा की है, जिससे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए यात्रा में बाधा आ सकती है।

समंदर में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना में शामिल हुए तीन स्वदेशी युद्धपोत; पीएम मोदी बोले- आत्मनिर्भरता ही भविष्य की सुरक्ष

देश-विदेश

समंदर में बढ़ी भारत की ताकत, नौसेना में शामिल हुए तीन स्वदेशी युद्धपोत; पीएम मोदी बोले- आत्मनिर्भरता ही भविष्य की सुरक्ष

भारतीय नौसेना ने तीन स्वदेशी युद्धपोतों को अपने बेड़े में शामिल किया, जिससे समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता मजबूत हुई।

मानसून की रफ्तार थमी, जून बना 126 साल का दूसरा सबसे सूखा महीना; MP-UP में हीटवेव, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार थमी, जून बना 126 साल का दूसरा सबसे सूखा महीना; MP-UP में हीटवेव, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारत में मानसून की धीमी गति के कारण जून 2026 पिछले 126 वर्षों में दूसरा सबसे सूखा महीना रहा, जिससे खेती और जल संचयन पर असर पड़ा है।