PM Modi Addresses Mann Ki Baat

मन की बात 136 वां एपिसोड, पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

In the 136th episode of Mann Ki Baat, PM Modi honored Kargil Vijay Diwas, praised young achievers and discussed India's advancements in defense and space.

मन की बात 136 वां एपिसोड, पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

मन की बात 136 वां एपिसोड

PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए दिन याद रखने की जरूरत नहीं। PM मोदी ने देश के युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा- हमारे युवा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। 

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन

पीएम ने कहा साइंस ओलंपियाड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं। इस महीने फिजिक्स , कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ के ओलंपियाड हुए है। इनमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पिछले रविवार विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण था। हम सभी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित भारत का पहला रॉकेट है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने वह कर दिखाया, जो कभी असंभव लगता था। उन्होंने अपने असाधारण कौशल, जुनून का परिचय दिया।

रक्षा तकनीक में तेजी 

पीएम मोदी ने कहा- भारत रक्षा तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी युद्धपोत INS महेंद्रगिरी नौसेना में शामिल हुआ और पिनाका मिसाइल का भी सफल लॉन्च किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि जहां पानी गिरे, उसे वहीं रोकना चाहिए। मध्य प्रदेश में 4 हजार तालाब बने और कई राज्यों ने इस अभियान में भाग लिया। आज बचाई गई पानी की हर बूंद भविष्य की पूंजी है। 

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील

PM मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। PV सिंधु के जापान ओपन जीतने और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट जीत का जिक्र किया। आगे पीएम ने कहा- कुछ दिनों बाद देश नेशनल हैंडलूम डे मनाएगा। हाथ से बने उत्पाद देश के अलग-अलग हिस्सों के हुनर और मेहनत का प्रतीक हैं। आज पोचमपल्ली, पटना और कच्छ जैसे इलाकों के हैंडलूम उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

संबंधित सामग्री

PM मोदी की ‘मन की बात’ में उत्तराखंड का जिक्र, माणा-बगोरी की जनगणना बनी चर्चा CM धामी ने जताया गर्व

PM मोदी की ‘मन की बात’ में उत्तराखंड का जिक्र, माणा-बगोरी की जनगणना बनी चर्चा CM धामी ने जताया गर्व

नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में उत्तराखंड के माणा और बगोरी गांव का उल्लेख किया, डिजिटल जनगणना और स्थानीय प्रतिभागिता को सराहा।

शिल्प को आधुनिक तकनीक व नए बाजार से जोड़ा पीएम मोदी ने: मुख्यमंत्री

शिल्प को आधुनिक तकनीक व नए बाजार से जोड़ा पीएम मोदी ने: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सीएम योगी ने कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा।

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 'मन की बात' कार्यक्रम सुना, जिसमें पीएम मोदी ने देश के विकास और नवाचारों की चर्चा की।

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

पंचकूला में हरियाणा CM सैनी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ देखा सीधा प्रसारण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में 'मन की बात' के 137वें संस्करण का प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना।

देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीएम मोदी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयासों की सराहना की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर