किसानों के हितों के लिए लड़ेगी कांग्रेस, 24 को भोपाल में किसान आंदोलन, राहुल आएंगे

rahul-gandhi-bhopal-kisan-sammelan-24-february-2026-congress-farmers-rights

किसानों के हितों के लिए लड़ेगी कांग्रेस, 24 को भोपाल में किसान आंदोलन, राहुल आएंगे

किसानों के हितों के लिए लड़ेगी कांग्रेस 24 को भोपाल में किसान आंदोलन राहुल आएंगे

bhopal kisan sammelan rahul: भारत की अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के मुद्दे पर कांग्रेस अब सड़क से संसद तक संघर्ष की रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में 24 फरवरी को भोपाल में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उगाने वाले किसानों को काफी नुकसान होगा, इसलिए किसानों के हक में देशभर में यह अभियान चलाया जाएगा। राजधानी भोपाल में इसकी शुरुआत होगी।

MP से शुरू होगा लड़ाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी। उन्होंने ट्रेड डील को देश के किसानों के हितों के खिलाफ बताया। जयराम रमेश ने बताया कि किसानों के लिए हम लड़ाई लड़ेंगे जिसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से होगी।

24 फरवरी को होगा किसान सम्मेलन 

ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में 24 फरवरी को भोपाल में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित होगा। कांग्रेस का मानना है कि देशभर के किसानों के साथ इस डील से मध्यप्रदेश के किसानों को भी काफी नुकसान होगा। भारत अमेरिका ट्रेड डील से MP के कपास, सोयाबीन, मक्का किसानों के साथ ही फल उत्पादकों के हित भी प्रभावित होंगे। जयराम रमेश ने बताया कि अभी 6 राज्यों में आंदोलन किया जाएगा जिसकी शुरुआत 24 फरवरी को भोपाल से होगी।

bhopal kisan sammelan rahul: दिल्ली में बैठक

किसानों के हित में लड़ाई लड़ने का यह फैसला दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में लोकसभा में राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। MP कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी बैठक में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन  कर रही हटाने की कोशिश

राज्य

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन कर रही हटाने की कोशिश

उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारा में निहंग सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद जारी है। प्रशासन शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा है।

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

राज्य

भोपाल-इंदौर कमिश्नरेट में डीसीपी के छह अहम पद खाली, पोस्टिंग को लेकर उठे सवाल

भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर के पद लंबे समय से खाली हैं, जिसमें इंटेलिजेंस, ट्रैफिक और जोन जैसे संवेदनशील विभाग शामिल हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

राज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष:सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष पखवाड़ा आयोजित करेगी, जिसमें विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हैं।

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

लाइफ स्टाइल

मोबाइल की बढ़ती लत आंखों के लिए बन रही खतरा, तेजी से बढ़ रहे ड्राई आई सिंड्रोम के मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक स्क्रीन समय ड्राई आई सिंड्रोम को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें आँसू की कमी से आँखों में सूखापन और जलन होती है।