राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, जानिए कैसे होती है वोटिंग

rajya-sabha-37-seats-election-announced-voting-process-march-16

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, जानिए कैसे होती है वोटिंग

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान जानिए कैसे होती है वोटिंग

Rajya Sabha 37 seats Election: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव अगले महीने 16 मार्च को होंगे। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। 

[caption id="attachment_134928" align="alignnone" width="1101"]राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान[/caption]

2 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 7 सीटें खाली हो रही हैं। तमिलनाडु की 6 सीटें और बंगाल और बिहार 5 सीटों पर वोटिंग होगी। शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा समेत कई दूसरे नेताओं का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

Rajya Sabha 37 seats Election: 16 मार्च को वोटिंग

16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की काउंटिंग की जाएगी। 5 मार्च को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है, और 9 मार्च तक कैंडिडेट अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 2020 में जब इन सीटों पर चुनाव हुआ था तब BJP और उसके सहयोगियों ने असम, बिहार, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों में अच्छी बढ़त हासिल की थी।

https://youtube.com/shorts/w-9J5rkylmc?si=JBQh3DF6dc42oQYY

कैसे होते है चुनाव?

राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया बाकी चुनावों से काफी अलग होती है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता इन्हें नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर 2 साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में रिटायर होते हैं।

बता दे कि, राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति खुद मनोनीत करते हैं।

   

संबंधित सामग्री

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

मनोरंजन

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

Following the death of a 42-year-old carpenter during the shooting of 'Love and War', AWICA has escalated its demand for an FIR against director Sanjay Leela Bhansali.

 फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

राज्य

फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

उत्तराखंड के चमोली में, फोन चलाने पर पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय मीनाक्षी ने आत्महत्या कर ली। गर्मियों की छुट्टियों में घर पर रह रही थी।

मानसून की पहली बारिश से मुंबई में भारी तबाही, कई इलाके प्रभावित

देश-विदेश

मानसून की पहली बारिश से मुंबई में भारी तबाही, कई इलाके प्रभावित

मुंबई में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है, जिसमें अंधेरी सब-वे अस्थाई रूप से बंद हो गया और कई जगहों पर नुकसान हुआ है।

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

राज्य

2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम देखने भोपाल पहुंची CMRS

भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो अगले दो दिनों के लिए बंद रहेगी। CMRS सिग्नलिंग सिस्टम की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद नया शेड्यूल जारी होगा।