रश्मिका-विजय को PM मोदी ने दीं शादी की शुभकामनाएं,पंडित जी पहुंचे उदयपुर

rashmika-vijay-wedding-news

रश्मिका-विजय को PM मोदी ने दीं शादी की शुभकामनाएं,पंडित जी पहुंचे उदयपुर

रश्मिका-विजय को pm मोदी ने दीं शादी की शुभकामनाएंपंडित जी पहुंचे उदयपुर

Rashmika-Vijay wedding: तेलुगु फिल्मों के जाने-माने स्टार्स विजय देवेर्कोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदान्ना 26 February, 2026 को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोड़े को एक लैटर लिखा, जिसमें उन्होंने रश्मिका और विजय को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

[caption id="attachment_137155" align="alignnone" width="1184"]रश्मिका-विजय को PM मोदी ने दीं शादी की शुभकामनाएं रश्मिका-विजय को PM मोदी ने दीं शादी की शुभकामनाएं[/caption]

वहीं, दूसरी ओर उदयपुर में होने वाली शाही शादी के मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं, और पंडित जी का उदयपुर में आगमन भी हो चुका है. अन्य सेलिब्रिटीज के अलावा डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, जो दोनों विजय और रश्मिका के बेहद करीब मित्र माने जाते हैं, भी उदयपुर में लैंड कर गए हैं.

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी दीं शुभकामनाएं

विजय और रश्मिका के शुभ परिणय के पहले साउथ इंडियन फिल्मों की एक और मशहूर एक्ट्रेस, तमन्ना भाटिया ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं. मुंबई में पेपरज़ी के द्वारा दोनों स्टार्स के विवाह की खबर सुन कर तमन्ना मुस्कुरा के बोलीं, "Oh, Congratulations". बातचीत के दौरान तमन्ना ने कहा कि वे अपने शूटिंग की व्यस्तता के चलते हैदराबाद स्थित रिसेप्शन में नहीं आ सकेंगी.

बता दें कि विजय और रश्मिका के विवाह में केवल उनके परिवार-जन और ख़ास मित्रगणों की उपस्तिथि रहेगी.

Rashmika-Vijay wedding: रश्मिका-विजय ने सात साल तक रिलेशनशिप को रखा प्राइवेट

रश्मिका और विजय, जो कि काफी तेलुगु-भाषी फिल्मों में साथ अभिनय कर चुके हैं, एक दुसरे को सात साल से डेट कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने शादी करने का फैसला किया, और रविवार को सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस के सामने अपने रिलेशनशिप और होने वाली शादी की घोषणा की. सोमवार को दोनों उदयपुर पहुंचे, और अपने Instagram हैंडल पर प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के दृश्य साझा किये.

Rashmika-Vijay wedding: शादी का नाम रखा गया "VIROSH WEDDING"

विजय और रश्मिका की शादी का नाम "VIROSH WEDDING" रखा गया है. सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच 2018 में तेलुगु फिल्म "गीता गोविन्दम" की शूटिंग के दौरान प्रेम के बादल उमड़ने चालू हुए थे.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।