असम में वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

sukhoi-su30mki-crash-assam-karbi-anglong-pilots-death

असम में वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

असम में वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश दोनों पायलटों की मौत

sukhoi su30mki crash assam: असम से भारतीय वायुसेना से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई.घटना असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि विमान जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद सेना और स्थानीय एजेंसियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था।

sukhoi su30mki crash assam: रडार से अचानक गायब हुआ विमान

भारतीय वायुसेना के अनुसार फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान नियमित मिशन पर था। इसी दौरान अचानक उसका संपर्क ग्राउंड कंट्रोल से टूट गया.कुछ ही देर में विमान रडार से भी गायब हो गया, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। वायुसेना ने जांच के लिए अपनी टीम असम रवाना की और खोज अभियान शुरू किया।

sukhoi su30mki crash assam: दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि

वायुसेना ने गुरुवार देर रात करीब 1 बजकर 9 मिनट पर विमान के क्रैश होने की पुष्टि की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 14 मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी गई कि इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई हैच.मृत पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में हुई है। दोनों वायुसेना के अनुभवी पायलट बताए जा रहे हैं।

हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा

फिलहाल दुर्घटना की सटीक वजह सामने नहीं आई है। वायुसेना की जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि रडार से संपर्क अचानक क्यों टूटा और विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ.सेना के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

क्या है सुखोई Su-30MKI

सुखोई Su-30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है.इसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी के स्ट्राइक मिशन, निगरानी और रणनीतिक ऑपरेशन के लिए किया जाता है। भारतीय वायुसेना के बेड़े में यह विमान बेहद अहम भूमिका निभाता है , इसलिए इस हादसे को लेकर रक्षा हलकों में भी गंभीरता से चर्चा हो रही है।  

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।