ट्रम्प का बड़ा बयान: भारत पर टैरिफ घटेंगे, नई ट्रेड डील जल्द

trump-us-india-trade-tariff-reduction-new-deal

ट्रम्प का बड़ा बयान: भारत पर टैरिफ घटेंगे, नई ट्रेड डील जल्द

ट्रम्प का बड़ा बयान भारत पर टैरिफ घटेंगे नई ट्रेड डील जल्द

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही नए व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने वाले हैं। यह बयान उन्होंने भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ओवल ऑफिस में दिया।

भारत पर टैरिफ कम होंगे

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका धीरे-धीरे भारत पर टैरिफ घटाएगा। उन्होंने कहा, “वे मुझसे अभी प्यार नहीं करते, लेकिन फिर प्यार करने लगेंगे। हमें एक अच्छा सौदा मिल रहा है।” उन्होंने बताया कि भारत पर ऊंचे टैरिफ रूसी तेल की खरीद के कारण लगाए गए थे। अब जब भारत ने रूस से तेल की खरीद बहुत कम कर दी है, तो टैरिफ कम किए जाएंगे। ट्रम्प ने कहा, “हां, हम टैरिफ कम करेंगे।”

मोदी के साथ शानदार संबंध

ट्रम्प ने भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंधों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इसकी आबादी 1.5 अरब से ज्यादा है। मोदी के साथ हमारे शानदार संबंध हैं और सर्जियो इसे और मजबूत करेंगे।” उन्होंने बताया कि भारत तेजी से बढ़ता हुआ बाजार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदार है। राजदूत सर्जियो गोर अमेरिकी निवेश और ऊर्जा निर्यात को बढ़ावा देने, सुरक्षा सहयोग मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

व्यापार समझौते की प्रगति

भारत के कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने 5 नवंबर को कहा था कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत अच्छी गति से चल रही है। हालांकि, कुछ संवेदनशील मुद्दे अभी बाकी हैं। फरवरी 2025 से चल रही बातचीत का लक्ष्य है कि 2030 तक भारत-अमेरिका व्यापार 191 अरब डॉलर से बढ़कर 500 अरब डॉलर हो जाए। अब तक पांच दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें अंतिम दौर 23 अक्टूबर को वर्चुअल तरीके से हुआ।

भारत पर अमेरिकी टैरिफ का इतिहास

अमेरिका ने अब तक भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाए हैं। इसमें 25% रेसीप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) 25% पैनल्टी रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ 7 अगस्त और पैनल्टी 27 अगस्त से लागू हुई। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत के तेल खरीद से रूस को आर्थिक लाभ होता है, जो यूक्रेन युद्ध को प्रभावित कर रहा है। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।