बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है..मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर बवाल

uproar-rekha-arya-husband-bihar-girls-statement-controversy

बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है..मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर बवाल

बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती हैमंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर बवाल

Rekha Arya husband Bihar controversy: उत्तराखंड सरकार में सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक विवादित बयान से राजनीति गरमा गई है। हर जगर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल हो रहे एक वीडियो में साहू बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे लेकर बवाल हो गया। 

‘बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है’

मामला अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र का है, जिसमें BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री के पति कुछ लड़कों पर शादी ना होने पर तंज कसते हुए नजर आए। गिरधारी लाल सामने बैठे कार्यकर्ता से कहते हैं- 'चलना हमारे साथ, हम तुम्हारी शादी करवा देंगे। बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है।' https://youtube.com/shorts/iB6xJdz8haI?si=G3Y4CAaR8v4Gr-p4

Rekha Arya husband Bihar controversy: RJD का हमला

इस पूरे मामले को लेकर RJD ने मंत्री के पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।  X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा - भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है! इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए! पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला लग जाएगा! [caption id="attachment_126110" align="alignnone" width="592"]सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य[/caption]

‘सड़कों से लेकर सदन तक प्रदर्शन’

Rekha Arya husband Bihar controversy: वहीं, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इस मामले को हल्के में लेती है या फिर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो महिला कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक प्रदर्शन करेगी।अंकिता भंडारी हत्याकांड और इस बयान के विरोध में आज यानी 2 जनवरी 2026 को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।