अमेरिकी तबाही ईरान में

ईरान में अमेरिकी तबाही! 90 सैन्य ठिकानों पर भीषण एयरस्ट्राइक, ट्रम्प की खुली धमकी- अब हर वार का 20 गुना जवाब

अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में 90 सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक किया। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि हर हमले का 20 गुना जवाब दिया जाएगा।

By : नरेंद्र सिंह
ईरान में अमेरिकी तबाही! 90 सैन्य ठिकानों पर भीषण एयरस्ट्राइक, ट्रम्प की खुली धमकी- अब हर वार का 20 गुना जवाब

मध्य पूर्व एक बार फिर युद्ध की आग में झुलस रहा है। अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक कर सैन्य ठिकानों, मिसाइल बेस और नौसैनिक अड्डों को निशाना बनाया।हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बेहद सख्त लहजे में कहा, "अगर ईरान ने दोबारा हमला किया तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा।" ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

90 सैन्य ठिकानों पर हमला, CENTCOM ने जारी किया VIDEO

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज, नौसैनिक अड्डे, रडार स्टेशन और सैन्य लॉजिस्टिक्स नेटवर्क शामिल हैं। CENTCOM ने कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है।

ईरान का पलटवार, बहरीन-कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा

अमेरिकी हमलों के कुछ ही घंटों बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

खाड़ी देशों में हाई अलर्ट, बहरीन में बजे सायरन

तनाव बढ़ने के बाद बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। कुवैत ने भी अपने एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए हैं। पूरे खाड़ी क्षेत्र में सैन्य सतर्कता बढ़ा दी गई है।

तेल बाजार में मची हलचल

युद्ध जैसे हालात का असर वैश्विक बाजार पर भी दिखा। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड 1% चढ़कर 78.80 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 74.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि कहीं यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व को अपनी चपेट में न ले ले।

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • अमेरिका ने ईरान में 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक का दावा किया।

  • ट्रम्प बोले- अब हर हमले का 20 गुना जवाब मिलेगा।

  • ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का दावा किया।

  • बहरीन में एयर रेड सायरन, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट।

  • कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतरा।

संबंधित सामग्री

PM मोदी और ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा

PM मोदी और ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार, रक्षा और वैश्विक शांति पर चर्चा की और संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को अपना 'पापा' और 'शुगर डैडी' बताया। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ आई हैं।

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएँ आईं। राजनीतिक बयानबाजी में इजाफा।

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने अपना पहला प्रदर्शन किया, जिसमें नौ हॉक जेट विमानों ने आसमान में करतब दिखाए और दर्शक रोमांचित हो उठे।

कांग्रेस ने ट्रंप को सौंपी व्यापक नई टैरिफ शक्तियाँ, वैश्विक प्रभाव तय

कांग्रेस ने ट्रंप को सौंपी व्यापक नई टैरिफ शक्तियाँ, वैश्विक प्रभाव तय

अमेरिकी कांग्रेस ने एक नए विधेयक के माध्यम से ट्रंप को व्यापक टैरिफ शक्तियाँ सौंपी, जो विश्व व्यापार और राजनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर