अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ किया रद्द, ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया

us-supreme-court-strikes-down-trump-tariffs-imposes-10-percent-global-tariff-all-countries

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ किया रद्द, ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ किया रद्द ट्रम्प ने सभी देशों पर 10 नया टैरिफ लगाया

Trump 10% tariff Supreme Court: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सभी सपनों पर पानी फिर गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने  ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है। इस फैसले के बाद ट्रंप बौखला गए है। 

ग्लोबल टैरिफ रद्द

ट्रंप ने सभी देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भड़के ट्रंप ने सख्ती दिखाते यह कदम उठाया। शुक्रवार, 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट 6-3 के बहुमत से ट्रंप के तमाम ग्लोबल टैरिफ रद्द कर चुका है। 

[caption id="attachment_135694" align="alignnone" width="1056"]ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया[/caption]

Trump 10% tariff Supreme Court: SC पर भड़के ट्रंप

ट्रंप के खिलाफ फैसला आने के बाद ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत निराशाजनक है। कोर्ट के कुछ सदस्यों पर शर्म आ रही है कि उनमें हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है। इस बीच उन्होंने फैसले से असहमति जताने वाले 3 जज- जस्टिस क्लेरेंस थॉमस, सैमुअल एलिटो और ब्रेट कैवनॉ का धन्यवाद किया। भारत के साथ ट्रेड डील पर ट्रम्प ने कहा, इस डील में कोई बदलाव नहीं होगा। PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं।

सभी पर लगेगा 10% टैरिफ

21 फरवरी को डॉनल्ड ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने की घोषणा की। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा - यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैंने अभी-अभी ओवल ऑफिस से सभी देशों पर ग्लोबल 10% टैरिफ पर साइन किया है, जो तुरंत लागू होगा।

[caption id="attachment_135692" align="alignnone" width="1058"]ट्रंप का पोस्ट ट्रंप का पोस्ट[/caption]

सेक्शन 122 का इस्तेमाल 

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय यूनियन समेत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने वाले देशों को अब 10% टैरिफ लगाया जाएगा। यानी कि भारत पर अब टैरिफ 18% की जगह घटकर 10% लगेगा। 10 फीसदी टैरिफ लगाने के लिए डॉनाल्ड ट्रंप ने एक अलग अमेरिकी कानून- ट्रेड एक्ट, 1974 के सेक्शन 122 का इस्तेमाल किया। यह सेक्शन राष्ट्रपति को किसी देश पर 15% तक टैरिफ लगाने की इजाजत देता है, ताकि 'अमेरिका के बड़े बैलेंस-ऑफ-पेमेंट घाटे' को ठीक किया जा सके। हालांकि, यह टैरिफ 150 दिनों से ज्यादा के लिए नहीं लगाया जा सकता। अगर इसकी समयसीमा बढ़ानी है तो  अमेरिकी पार्लियामेंट 'कांग्रेस' की मंजूरी लेनी होगी। 

https://youtube.com/shorts/NcwM4uI20cM?si=z4lWau0fZsSPIDvc

सभी टैरिफ खत्म नहीं हुए 

Trump 10% tariff Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ट्रम्प के सभी टैरिफ खत्म नहीं हुए हैं। स्टील और एल्युमिनियम पर लगाए गए टैरिफ अलग कानूनों के तहत लगाए गए थे, इसलिए वे लागू रहेंगे।

हालांकि, 2 बड़े कैटेगरी के टैरिफ पर रोक लग गई है। पहली कैटेगरी रेसिप्रोकल टैरिफ की है, जो राष्ट्रपति ट्रम्प ने अलग-अलग देशों पर लगाए थे। इसमें चीन पर 34% और बाकी दुनिया के लिए 10% बेसलाइन टैरिफ लगाया गया था। कोर्ट के फैसले के बाद ये टैरिफ रद्द हो गए हैं।

दूसरी कैटेगरी 25% टैरिफ की है, जो ट्रम्प ने कनाडा, चीन और मैक्सिको से आने वाले कुछ सामानों पर लगाया था।

   

संबंधित सामग्री

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने  113 रन से दी करारी शिकस्त

खेल

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने 113 रन से दी करारी शिकस्त

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हराया। एलिस पेरी ने 71 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान 86 रन पर सिमट गई।

T-20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया, चमारी का शानदार शतक

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया, चमारी का शानदार शतक

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने ब्रिस्टल स्टेडियम में आयरलैंड को 9 विकेट से हराया। चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद शतक लगाया।

राजस्थान में  मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

देश-विदेश

राजस्थान में मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

राजस्थान में 41% अधिक बारिश के साथ मानसूनी गतिविधियां तेज, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून की आगमन संभावना। बिहार में बिजली गिरने से मौतें।

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।