WI and Zim Cricketer Stuck India: अपने देश नहीं लौट पा रहें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के प्लेयर्स!

wi-and-zim-cricketers-stuck-in-india-airspace-ban

WI and Zim Cricketer Stuck India: अपने देश नहीं लौट पा रहें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के प्लेयर्स!

wizim cricketer stuck india अपने देश नहीं लौट पा रहें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के प्लेयर्स

WI and Zim Cricketer Stuck India: T20 वर्ल्ड कप 2026 से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों टीमें बाहर हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी दोनों टीमें अपने देश वापस नहीं लौट पाएं क्योकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से एशिया का एयरस्पेस बंद है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों का रुट एशिया एयरस्पेस से ही है।

बता दें कि, इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद से दुबई से जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। ऐसे में कई लोग फंस गए हैं। इसी वजह से  जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के प्लेयर यहीं इंडिया में हैं। वो होटलों में रुके हुए हैं।

 

सुरक्षा व्यवस्था की वजह से उड़ानें रद्द

CWI(क्रिकेट वेस्टइंडीज) ने 2 मार्च को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि- 'मिडिल ईस्ट देशों में सैन्य गतिविधियों और सुरक्षा खतरों के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट रूट्स को डायवर्ट और रद्द करना पड़ा। प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए उनकी यात्रा को टाल दिया गया है। बोर्ड अब ICC और सरकार से मिलकर सुरक्षित वापसी के रास्ते ढूंढ रहा है।'

जिम्बाब्वे के प्लेयर्स 2 मार्च को होने वाले थे रवाना

1 मार्च को जिम्बाव्बे टीम ने अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला उसके बाद वो दूसरे दिन 2 मार्च को 4.30 बजे वो इंडिया से जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने वाले थे। टीम की फ्लाइट दिल्ली से दुबई के लिए बुक थी। लेकिन एयरस्पेस बंद होने की वजह से जिम्बाब्वे टीम को दिल्ली के होटल में रुकना पड़ा। वहीं वेस्टइंडीज टीम कोलकाता के होटल में रुकी हुई है।

पाकिस्तान कर चुका है वापसी

पाकिस्तान अपना आखिरी मैच श्रीलंका के साथ खेलने के बाद अपने देश वापस लाहौर लौट चुका है। वहीं टीम श्रीलंका एयरलाइंस की फ्लाइट से कोलंबो के लाहौर पहुंची है।

ICC का बयान

ICC ने कहा कि- 'कई प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ की कनेक्टिंग फ्लाइट्स दुबई से हैं। एयरस्पेस बंद होने के कारण उन्हें घर भेजने में परेशानी हो रही है। इसके लिए अलग से ट्रैवल सपोर्ट डेस्क भी एक्टिव कर ली है, ताकि टीमों की परेशानी कम की जा सके।'

 

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।