AI Impact Summit-2026: एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ai-impact-summit-2026

AI Impact Summit-2026: एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ai impact summit-2026 एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

AI Impact Summit-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में सहभागिता की। राज्य स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने, डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने और सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

[caption id="attachment_135199" align="alignnone" width="1183"]AI समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव AI समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव[/caption]

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गूगल पैवेलियन का अवलोकन किया एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और खेल क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों का अनुभव प्राप्त किया और इनके राज्य में संभावित उपयोग पर चर्चा की।

AI Impact Summit-2026: 4 प्रमुख शासकीय विभाग शामिल

समिट में मध्यप्रदेश पेवेलियन हॉल 4, प्रथम तल,बूथ संख्या 4F-32 और 4F-34 में "एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर ऐन एम्पावर्ड भारत” थीम पर लगाया गया है। इसमें 14 एआई स्टार्ट-अप, आईआईटी इंदौर और आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन जैसे शैक्षणिक संस्थान और 4 प्रमुख शासकीय विभाग शामिल हैं।

लक्ष्य-आधारित एआई पहलों को प्रस्तुत कर रहा मध्यप्रदेश

AI Impact Summit-2026: मध्यप्रदेश पेवेलियन में धरातल पर लागू किए जा चुके एआई समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह पेवेलियन दर्शाता है कि पारदर्शिता बढ़ाने, सेवाएं समय पर पहुंचाने और बेहतर निर्णय लेने के लिए एआई का उपयोग शासन व्यवस्था में कैसे किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एमपीएसईडीसी के सहयोग से, इस राष्ट्रीय मंच पर राज्य की योजनाबद्ध और लक्ष्य-आधारित एआई पहलों को प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ के अवसर पर वैश्विक तकनीकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में एआई अवसंरचना सुदृढ़ करने, सुशासन को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने तथा ऊर्जा-कुशल, भविष्य-उन्मुख डेटा सेंटर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण समझौते हुए।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।