हैदराबाद से उड़ते ही लौटी थाईलैंड जा रही फ्लाइट: बोइंग विमान में तकनीकी खराबी

air-india-express-flight-returns-to-hyderabad-boeing-737-max8

हैदराबाद से उड़ते ही लौटी थाईलैंड जा रही फ्लाइट: बोइंग विमान में तकनीकी खराबी

हैदराबाद से उड़ते ही लौटी थाईलैंड जा रही फ्लाइट बोइंग विमान में तकनीकी खराबी

एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में खराबी, 191 यात्रियों की सांसें थमीं

हैदराबाद एयरपोर्ट से शनिवार सुबह थाईलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान भरने के सिर्फ 16 मिनट बाद वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट संख्या IX110, जो बोइंग 737 मैक्स 8 विमान थी, सुबह 6:40 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई।

इस फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे फुकेट में लैंड करना था, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट ने सुरक्षा कारणों से विमान को वापस लाने का फैसला किया। एयरलाइन ने फिलहाल खराबी की प्रकृति के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारीनहीं किया है।

क्या है बोइंग 737 Max 8?

बोइंग 737 मैक्स 8 वही विमान है जो पिछले कुछ वर्षों में अपनी सुरक्षा को लेकर विवादों में रहा है। भारत सहित कई देशों में इसे उड़ान भरने की इजाजत देने से पहले लंबे परीक्षण और सुरक्षा उपायों से गुजरना पड़ा था। इस घटना ने एक बार फिर विमान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार सामने आ रहे फ्लाइट फेल्योर के केस

यह अकेला मामला नहीं है जब भारतीय विमान कंपनियों की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबियां सामने आई हैं। हाल के हफ्तों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने विमान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

16 जुलाई: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसीलैंड कराना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आ गई थी, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

15 जुलाई: पटना में लैंडिंग के बाद फिर उड़ गया विमान

दिल्ली से पटना आई इंडिगो फ्लाइट 6E 2482 रनवे पर टच करने के बाद दोबारा उड़ गई। यात्रियों के मुताबिक विमान ने टचिंग पॉइंट मिस कर दिया था, जिससे पायलट ने दोबारा टेकऑफ किया।

8 जुलाई: इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक झटका लगने के बाद तकनीकी खराबी की वजह से इंदौर में आपात लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।

DGCA और एयरलाइनों की जवाबदेही पर सवाल

इन घटनाओं के बाद नागर विमानन महानिदेशालय की कार्यशैली और एयरलाइनों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का भरोसा टूटता जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग एयरलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं।

संबंधित सामग्री

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।