TMC में फूट, 58 विधायकों ने की बगावत, ऋतब्रत बनर्जी को बनाया विधायक दल का नेता

बगावत तृणमूल कांग्रेस में

TMC में फूट, 58 विधायकों ने की बगावत, ऋतब्रत बनर्जी को बनाया विधायक दल का नेता

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती बगावत के चलते 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता चुना।

tmc में फूट 58 विधायकों ने की बगावत ऋतब्रत बनर्जी को बनाया विधायक दल का नेता

TMC में फूट, 58 विधायकों ने की बगावत |

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अंदर बगावत बढ़ती दिख रही है। बागियों की संख्या बढ़ रही है। पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को 58 बागी विधायकों ने विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है, और बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को समर्थन पत्र भी सौंपा। 

58 विधायकों ने की बगावत

सूत्रों के मुताबिक ऋतब्रत बनर्जी, संदीपन साहा और अन्य बागी विधायक स्पीकर से मिलने पहुंचे और 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र जमा किया। बागी गुट ने अपने पत्र में ममता को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया। लेकिन वे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को स्वीकार नहीं कर रहे।  ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना गया। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया। वहीं अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। 

ममता ने पार्टी से क्यों निकाला

TMC के भीतर बगावत के बीच ममता बनर्जी ने राज्य की सभी कमेटियों और फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी अब पूरे संगठन का पुनर्गठन करेगी। ममता ने TMC से 2 विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी से निकाल दिया था। दोनों ने स्पीकर से शिकायत की थी कि पार्टी ने शोभनदेव को नेता विपक्ष बनाने वाले प्रस्ताव में उनके उनके फर्जी साइन किए थे। साहा और बनर्जी का आरोप है कि यह शिकायत करने पर ही दोनों पार्टी से निकाले गए।

ममता के पास सिर्फ 22 विधायक

बता दे बंगाल में हुए चुनाव में TMC ने 80 सीटें जीतीं थीं। जिसमें से 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया। दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।

संबंधित सामग्री

रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस रेड: TMC बोली- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

देश-विदेश

रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस रेड: TMC बोली- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 3 बजे पुलिस ने रेड की। चार घंटे चली इस तलाशी में ममता बनर्जी भी पहुंचीं। TMC ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

ममता के साथ हो गया खेला.. क्या बचा पाएगी पार्टी

देश-विदेश

ममता के साथ हो गया खेला.. क्या बचा पाएगी पार्टी

ममता बनर्जी की हार के बाद TMC में बड़ी टूट। 58 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी, राज्यसभा के 4 सांसद भी अलग हुए।

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

देश-विदेश

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी में विद्रोह की लहर। 60 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने समर्थन वापस लिया, नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज।

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।

TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

देश-विदेश

TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

CID team reached Mamata Banerjee's Kali Ghat residence, housing the TMC central office, amid ongoing internal disputes within the TMC.