बांग्लादेश: घर में बाहर से ताला लगाकर पेट्रोल से लगाई आग, 7 साल की मासूम जिंदा जली

bangladesh-violence-7-year-old-girl-burnt-alive-lakshmipur-bnp-leader-home-attack

बांग्लादेश: घर में बाहर से ताला लगाकर पेट्रोल से लगाई आग, 7 साल की मासूम जिंदा जली

बांग्लादेश घर में बाहर से ताला लगाकर पेट्रोल से लगाई आग 7 साल की मासूम जिंदा जली

Bangladesh Violence Lakshmipur: पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और नफरत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है . शुक्रवार देर रात लक्ष्मीपुर सदर में उपद्रवियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं । बदमाशों ने एक घर को बाहर से बंद कर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी  इस दर्दनाक हादसे में 7 साल की एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई. जबकि उसके पिता और दो बहनें मौत से जंग लड़ रहे हैं।

Bangladesh Violence Lakshmipur: सोते हुए परिवार पर हमला

यह घर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता बिलाल हुसैन का है   पुलिस के मुताबिक  घटना रात करीब 1 बजे की है जब पूरा परिवार गहरी नींद में था. बिलाल की मां हाजरा बेगम ने सबसे पहले आग की लपटें देखीं ।  जब उन्होंने शोर मचाया और बाहर की तरफ दौड़ीं  तो पाया कि घर के दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे ताकि कोई भाग न सके।

बेबस पिता और मासूमों की चीखें

बिलाल हुसैन ने हिम्मत दिखाकर किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अपनी पत्नी व दो छोटे बेटों के साथ बाहर निकले। लेकिन दूसरे कमरे में सो रही उनकी तीन बेटियां आग की लपटों में घिर चुकी थीं। बिलाल ने अपनी दो बड़ी बेटियों सलमा (16) और सामिया (14) को तो किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन 7 साल की सबसे छोटी बेटी आयशा अख्तर की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।

50% से ज्यादा झुलसीं बेटियां, ढाका रेफर

डॉक्टरों के मुताबिक आग से निकाली गई दोनों बहनों की हालत बेहद नाजुक है. उनका शरीर 50 से 60 प्रतिशत तक जल चुका है.  प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ढाका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में रेफर किया गया है  बिलाल की मां का आरोप है कि हमलावरों ने जानबूझकर पेट्रोल का इस्तेमाल किया था ताकि कोई भी जिंदा न बच सके बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और अल्पसंख्यकों व राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की इन घटनाओं ने पूरे देश में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।