चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM नीतीश, दिखा NDA का बल

cm-nitish-attends-chirag-paswan-dahi-chura-feast-nda-strength

चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM नीतीश, दिखा NDA का बल

चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे cm नीतीश दिखा nda का बल

Chirag CM Nitish Dahi Chura: मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सियासी ताकत दिखाने का मंच बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक कई दही-चूड़ा आयोजनों में शिरकत कर रहे है। कभी चिराग पासवान के ऑफिस पहुंचे, तो कभी बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के घर जाकर भोज में शामिल हुए। 

चिराग के भोज में दिखा NDA का बल

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे हैं। नितिन नबीन के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित NDA के बड़े नेता पहुंचे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, JDU की तरफ से विजय चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई नेता पहुंचे।  [caption id="attachment_128335" align="alignnone" width="578"]राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी चिराग पासवान के भोज में पहुंचे[/caption] [caption id="attachment_128336" align="alignnone" width="582"]उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल[/caption] [caption id="attachment_128337" align="alignnone" width="582"]केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल आए साथ केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल आए साथ[/caption]

CM नीतीश की खास मौजूदगी 

Chirag CM Nitish Dahi Chura: चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास मानी जा रही है। यहां CM ने हाथ हिलाकर मौजूद लोगों और मीडिया का अभिवादन किया। इस मुलाकात को NDA के भीतर बढ़ती सहजता और तालमेल के रूप में देखा जा रहा है। भोज में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। [caption id="attachment_128338" align="alignnone" width="574"]चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास[/caption]

Chirag CM Nitish Dahi Chura: चेतन आनंद के भोज में शामिल हुए CM

इससे पहले CM नीतीश JDU विधायक और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। नीतीश कुमार चेतन आनंद के यहां सिर्फ 5 मिनट रुके फिर वहां से निकल गए। खान सर भी चेतन आनंद के दही-चूड़ा भोज में आए। इस दौरान राजनीति में एंट्री लेने का सवाल पूछने पर खान सर ने कुछ नहीं कहा, सिर्फ मुस्कुराकर चले गए। 

Chirag CM Nitish Dahi Chura: नहीं पहुंचा विपक्ष

चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज में विरोधी दलों के नेता नहीं पहुंचे। न तो RJD सुप्रीमो लालू यादव आए और न ही नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। VIP के मुकेश सहनी और वाम दल के दीपांकर भी नहीं दिखे। कांग्रेस के भी किसी कद्दावर नेता ने चिराग पासवान के भोज में आना कबूल नहीं किया। वहीं तेजप्रताप यादव के मामले में सवाल पर चिराग बोले की वे व्यस्त थे इसलिए फोन नहीं उठा सके।

संबंधित सामग्री

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।