कांग्रेस किसान महाचौपाल: राहुल बोले - किसान बब्बर शेर है, किसी से डरना नहीं

congress-kisan-mahachaupal-rahul-gandhi-in-bhopal

कांग्रेस किसान महाचौपाल: राहुल बोले - किसान बब्बर शेर है, किसी से डरना नहीं

कांग्रेस किसान महाचौपाल राहुल बोले - किसान बब्बर शेर है किसी से डरना नहीं

Congress Kisan Mahachaupal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद है, साथ ही बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के किसान भोपाल पहुंचे। अमेरिका और भारत बीच हुई ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस ने किसान महापंचायत पंचायत का ऐलान किया जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से की गई।

भोपाल में आयोजित किसान महा चौपाल में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है की नेता प्रतिपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया गया. राहुल गांधी ने कहा कि सदन में मेरे भाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को फोन किया और डील करने को कहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा है कि नरेंद्र मोदी ने आगे होकर उनका फोन किया है. राहुल गांधी ने नरवाने की किताब का भी जिक्र किया।

[caption id="attachment_137058" align="alignnone" width="1060"]पेड़ों पर चढ़े किसान पेड़ों पर चढ़े किसान[/caption]

Congress Kisan Mahachaupal: पेड़ों पर चढ़े किसान

जैसे ही राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मंच पर पहुंचे किसान नेताओं ने उन्हें हल भेंट किया। किसानों की महाचौपाल में हजारों की संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। किसानों ओर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को देखने के लिए पेड़ों पर चढ़ गये।

कांग्रेस किसान महापंचायत

जवाहर चौक में आयोजित इस महा चौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता किसान और जनता पहुंची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी में पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार ने अमेरिका के साथ डील करके भारत के किसानों को ठगा है। भारत के किसानों के साथ जो गलत हो रहा है, कांग्रेस उसका विरोध करती है। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि हम किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी को बर्दास्त नहीं करेंगे।

'आवाज़ दबाने की कोशिश'

MP यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा - इस महापंचायत के माध्यम से अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील का विरोध किया जा रहा है। किसानों के साथ जो गलत हो रहा है कांग्रेस उसमें किसानों के साथ खड़ी है। साथ ही राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उड़ाई भानु चेब की गिरफ्तारी को लेकर यश घनघोरिया ने कहा कि ये जनता ओर कांग्रेस की आवाज दबाने के लिए किया गया है। सरकार कितनी भी कोशिश कर ले हमारी आवाज़ नहीं दबा सकती।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका

किसान महापंचायत से पहले ही भोपाल की सड़कों पर भारी तनाव है। पुलिस ने सभा में आ रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया है, जिसे लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है।

Also Read-किसानों के हित में लिए फैसले,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-हम जो कहते हैं,करके दिखाते हैं

CM ने कसा राहुल पर तंज

इधर, कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखा हमला किया है। कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा, 'राहुल गांधी को गेहूं की बाली और यूरिया के उपयोग तक पता नहीं है, वे किसानों की बात क्या करेंगे?' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल पहले ये बता दें कि रबी और खरीफ की फसल में फर्क क्या होता है। उन्होंने याद दिलाया कि 1956 से 2003 तक कांग्रेस ने सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को पिछड़ा रखा।

संबंधित सामग्री

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

मनोरंजन

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने हनुमाकोंडा में अपने गंभीर बीमारी से जूझ रहे फैन निरंजन से मुलाकात की और उसके परिवार को आर्थिक मदद दी।

किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन

राज्य

किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन

18 जून को मध्यप्रदेश के स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन हुआ, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्कूली छात्राओं से विज्ञान पर चर्चा की और शिक्षा में सुधार के प्रयासों की सराहना की।

सीएम डॉ. मोहन ने आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण, बोले- एमपी को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण, बोले- एमपी को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण किया और क्षेत्र को आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित करने की बात कही।

सीएम डॉ. यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को पहनाई माला, लिंबोदी में किया श्रमदान

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को पहनाई माला, लिंबोदी में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इस दौरान कई विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा हुई।