गुलमर्ग में रोपवे खराब, 300 पर्यटक बीच हवा में फंसे

गुलमर्ग रोपवे खराबी

गुलमर्ग में रोपवे खराब, 300 पर्यटक बीच हवा में फंसे

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में रोपवे अचानक खराब हो गया, जिससे करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

गुलमर्ग में रोपवे खराब 300 पर्यटक बीच हवा में फंसे

गुलमर्ग रोपवे खराबी |

जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग रोपवे अचानक खराब हो गया जिससे बीच हवा में करीब 300 पर्यटक फंस गए। रोपवे की केबिन अचानक रुकने से अफरा-तफरी मच गई और पर्यटक चीखने-चिल्लाने लगे। फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमें शामिल हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर से रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं। रोपवे पर 62 केबिनों (ट्रॉली) में से अब तक 11 को खाली करा लिया गया है। श्रीनगर और गुलमर्ग गोंडोला की दूरी 51 km है। सेना के साथ SDRF-NDRF टीमें भी मौके पर मौजूद हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दे यह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग को अफरवात पीक से जोड़ता है। इसमें कुल 108 केबिन हैं। एक बार में एक केबल कार में 6 लोग बैठ सकते हैं.

सरकार नजर बनाए हुए

घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। सभी केबिन कार और उसमें फंसे पर्यटक सुरक्षित हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित टीमें ऑपरेशन चला रही हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- केबल कार के केबिनों में फंसे पर्यटकों के रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहा हूं। मैंने DGP को घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है। पुलिस, सेना, SDRF, DC और SSP की जॉइंट टीम मौके पर मौजूद है।

संबंधित सामग्री

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

राज्य

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

नोएडा के दो अलग-अलग स्थानों पर इमारतों में आग लगी, जिसमें फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4  की मौत, 20 घायल

देश-विदेश

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 की मौत, 20 घायल

मुजफ्फरपुर के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दर्दनाक हादसा; 4 की मौत, कई गंभीर। रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रबंधन की जांच जारी।

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

राज्य

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड के चंपावत व पूर्णागिरि में बारिश से बाढ़, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। 4000 से ज्यादा लोग फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया।

दिल्ली के साकेत में इमारत ढहने से 6 की मौत,14 का रेस्क्यू

देश-विदेश

दिल्ली के साकेत में इमारत ढहने से 6 की मौत,14 का रेस्क्यू

दिल्ली के साकेत में एक पांच मंजिला इमारत गिरने से 6 व्यक्ति की मौत हो गई है और 14 लोगों को अब तक मलबे से निकाला गया है।

आगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची , मौत, पिता बोले - मेरी लड़की ला दो..

राज्य

आगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची , मौत, पिता बोले - मेरी लड़की ला दो..

आगरा में 4 साल की बच्ची कुएं में गिरने के बाद मर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी और संसाधनों की कमी के आरोप लगे हैं।