देहरादून में मुस्लिम लड़के ने पहचान छिपाकर बच्ची के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर उसे होटल बुलाकर कई बार रेप किया। घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपी फरार हो गया। हिंदू संगठनों के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अनस बना अंश
आरोपी की पहचान अनस के रूप में हुई है। अनस ने इंस्टाग्राम पर 'अंश राणा' नाम से एक फर्जी ID बनाई थी। इसी फर्जी पहचान के जरिए उसने त्यूणी क्षेत्र की एक 15 साल बच्ची से दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि अनस ने नाबालिग को कई होटलों में बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कुछ होटल संचालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिना ID चेक किए उन्हें कमरा दे दिया। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया।
आरोपी गिरफ्तार
रविवार को जब परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपी अनस गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत मुखबिर और सर्विलांस टीम को अलर्ट किया। सोमवार सुबह आरोपी की लोकेशन चकराता रोड स्थित सुखेड के पास मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी अनस के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उन होटलों की भी जांच कर रही है जिन्होंने बिना पहचान के आरोपी को कमरा दिया था।