CM योगी की विशेष बैठक, GST सुधारों पर फोकस

सीएम योगी के नए कर निर्देश

CM योगी की विशेष बैठक, GST सुधारों पर फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर प्रणाली को सरल बनाने और डिजिटलीकरण के साथ जवाबदेही बढ़ाने के निर्देश दिए।

cm योगी की विशेष बैठक gst सुधारों पर फोकस

सीएम योगी के नए कर निर्देश |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग के शासन, मुख्यालय और फील्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर रहे थे। CM ने अधिकारियों से कहा कि कर प्रणाली को अधिक सरल, डिजिटल और जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि GST पंजीयन, रिटर्न दाखिले, अपील निस्तारण और रिफंड जैसी प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी समाप्त होनी चाहिए।

CM के निर्देश

CM योगी ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने में राज्य कर विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और विभाग को राजस्व वृद्धि के साथ विश्वास आधारित प्रशासन का मॉडल प्रस्तुत करना होगा। 

सहायता कार्यक्रम चलाए जाए

उन्होंने व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने, छोटे कारोबारियों को जागरूक करने और जिला एवं खंड स्तर तक करदाता सहायता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। CM ने कहा कि तकनीक और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग कर कर चोरी रोकने के साथ-साथ वैध व्यापार को प्रोत्साहन देना जरूरी है।

1,15,977 करोड़ का राजस्व

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य ने GST और वैट मद में कुल 1,15,977 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो पुनरीक्षित अनुमान का लगभग 98.8% रहा। GST में उत्तर प्रदेश  में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि महाराष्ट्र प्रथम और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहे। बैठक में यह भी बताया गया कि GST बकाया के रूप में 2658 करोड़ रुपये जमा हुए, जो पिछले साल की तुलना में 228% ज्यादा हैं। वहीं वैट बकाया के रूप में 800 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो गत वर्ष से 29 प्रतिशत ज्यादा है। प्रवर्तन इकाइयों के माध्यम से 2071 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक रही।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आंधी-बारिश से 4 लोगों की मौत, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अलर्ट जारी।

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

जुर्म गाथा

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

चंदौली, उत्तर प्रदेश में 10वीं के छात्र की क्लासरूम में उसके ही क्लासमेट द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना से पहले चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

राज्य

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

राज्य

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट्स पर FIR दर्ज की गई।