जम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकी विरोधी अभियान तेज, 30 से 35 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, सेना कर रही तलाश

jammu-kashmir-army-anti-terror-operation-pakistani-terrorists

जम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकी विरोधी अभियान तेज, 30 से 35 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय, सेना कर रही तलाश

जम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकी विरोधी अभियान तेज 30 से 35 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय सेना कर रही तलाश

J&K Anti-Terror Operation: कड़ाके की ठंड और पहाड़ी इलाकों के बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में आतंकी विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना इस ठंड में पाकिस्तानी आतंकियों को ठंड का फायदा उठाकर छिपने से रोकने के लिए लगातार दबाव बनाए हुए है।

पहाड़ी इलाकों में गश्त 

40 दिन की चिल्लई कलां के बावजूद सुरक्षाबलों ने बर्फ से ढंके ऊंचे और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। खुफिया जानकारी के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में 30 से 35 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। लगातार सर्चिंग और स्थानीय समर्थन कमजोर पड़ने के कारण ये आतंकी मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में छिपने की कोशिश कर रहे हैं। सेना का आतंकी विरोधी अभियान तेज

J&K Anti-Terror Operation: प्रो-एक्टिव विंटर स्ट्रैटजी

सूत्रों के मुताबिक, सेना ने अस्थायी बेस, निगरानी पोस्ट और गश्ती ग्रिड बनाकर ऊंची पहाड़ियों, जंगलों और घाटियों में पेट्रोलिंग शुरू की है। पिछली सर्दियों में आतंकी गतिविधियों में कमी आती थी, लेकिन अब सेना ने प्रो-एक्टिव विंटर स्ट्रैटजी अपनाई।

ड्रोन, थर्मल इमेजर का इस्तेमाल 

ये अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF, SOG, सिविल प्रशासन, वन विभाग और ग्राम रक्षा दल (VDG) के साथ तालमेल में चल रहा है। आतंकवादियों की निगरानी के लिए ड्रोन, थर्मल इमेजर, ग्राउंड सेंसर और रडार का इस्तेमाल किया जा रहा है। [caption id="attachment_125149" align="alignnone" width="619"]बढ़ाई सुरक्षा बढ़ाई सुरक्षा[/caption]

विंटर वॉरफेयर यूनिट्स की तैनाती

इलाकों में स्पेशल विंटर वॉरफेयर यूनिट्स भी तैनात की गई हैं। सुरक्षा बलों का लक्ष्य आतंकवादियों को खत्म करना और उन्हें दूर-दराज, मुश्किल पहाड़ी इलाकों में भी छिपने से रोकना है।  सीमा से सटे इलाकों में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, BSF और जम्मू-कश्मीर पुलिस पिछले 10 दिन से सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह सर्चिंग बॉर्डर के 80 से ज्यादा गांवों में चलाया जा रहा है।

आतंकी कर सकते है घुसपैठ 

J&K Anti-Terror Operation: अधिकारियों के मुताबिक सेना को खुफिया इनपुट मिले थे कि आतंकी संगठन घने कोहरे, सर्द मौसम और दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसी के देखते हुए यह बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'इंडिया@2047 कॉन्क्लेव' में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय समुदाय के रीति-रिवाजों को यूसीसी से अलग रखा जाएगा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

देश-विदेश

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज दबाव में दिखाई दिया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।