केरल में पूर्व CM विजयन के ठिकानों पर ED का छापा, CPI समर्थकों ED की टीम पर हमला

बड़ी कार्रवाई पर ED

केरल में पूर्व CM विजयन के ठिकानों पर ED का छापा, CPI समर्थकों ED की टीम पर हमला

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के विभिन्न ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। यह कार्रवाई CMRL केस से जुड़ी हुई है।

केरल में पूर्व cm विजयन के ठिकानों पर ed का छापा cpi समर्थकों ed की टीम पर हमला

केरल में पूर्व CM विजयन के ठिकानों पर ED का छापा |

केरल में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के तुरंत बाद ही पूर्व CM पिनाराई विजयन पर ED का बड़ा एक्शन हुआ। सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व CM विजयन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक ED ने तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड समेत कई जगहों पर एक साथ रेड डाली। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड यानी CMRL केस से जुड़ी है।

टीम पर हमला

तिरुवनंतपुरम में पूर्व CM घर रेड डालने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर CPI समर्थकों ने हमला किया। 12 सदस्यीय टीम ने आज सुबह बेकरी जंक्शन स्थित P विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। मामला उनकी बेटी की IT कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़ा हुआ है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

CPI समर्थकों ने तोड़ी ED टीम की गाड़ियां

लाठी-डंडा, बोतल, पत्थर से हमला 

अधिकारियों के अलावा सुरक्षाबल भी रेड के दौरान विजनय के घर पर मौजूद थी। दोपहर में जब टीम रवाना होने लगी तो CPI समर्थकों ने ED अफसरों की कारों को घेर लिया। समर्थकों ने कारों को रोकने के लिए उन पर लाठी-डंडा, बोतल, पत्थर हमला किया। पुलिसकर्मियों लोगों को दूर हटाते नजर आए। CPI समर्थकों ED अफसरों की कार के गेट पर लात मारते दिखे। विंड शील्ड पर ईंट मारी गई, जिससे वह टूट गई। पत्थर के कारण कार का पीछे का ग्लास टूट गया। पुलिस ने कार को भीड़ से बचाकर आगे निकाला। 

CMRL की याचिका खारिज

बता दे इससे पहले बीते मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके 1 दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। कंपनी ने ED की जांच रद्द करने की मांग की थी। ED ने इस मामले में 2024 में मामला दर्ज किया था।

संबंधित सामग्री

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

राज्य

केरल दौरे पर CM सुक्खू ने की राहुल गांधी से मुलाकात, हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हुई चर्चा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और शहरी निकाय चुनावों के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही नए केरल सीएम वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं।

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

देश-विदेश

TOP 10 News: ईरान-अमेरिका शर्तें, भारतीय PM नॉर्वे यात्रा, केरलम के नए CM

ईरान ने अमेरिका से 5 शर्तें रखीं युद्ध समाप्ति के लिए, भारतीय PM 43 वर्षों में पहली बार नॉर्वे पहुंचे, वीडी सतीशन केरलम के नए CM बने।

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राहुल- प्रियंका मौजूद

देश-विदेश

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राहुल- प्रियंका मौजूद

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कैबिनेट में 20 मंत्रियों और कई नए चेहरे शामिल हैं।

वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

देश-विदेश

वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव के बाद, कांग्रेस ने वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री नामित किया। उनका चयन एक हाई-लेवल बैठक के बाद किया गया।

समझिए 5 राज्यों में चुनावी रिजल्ट का गणित, BJP के 2 बड़े दांव, विजय के वादें.. कौन बनेगा CM?

देश-विदेश

समझिए 5 राज्यों में चुनावी रिजल्ट का गणित, BJP के 2 बड़े दांव, विजय के वादें.. कौन बनेगा CM?

विधानसभा चुनावों में बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु में बड़े राजनीतिक उलटफेर। नए नेताओं के उदय और रणनीतियों का प्रभाव स्पष्ट।