मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों में आग, इलाके में कर्फ्यू

manipur-violence-outbreak-houses-torched-curfew

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों में आग, इलाके में कर्फ्यू

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा 30 से ज्यादा घरों में आग इलाके में कर्फ्यू

Manipur Violence Curfew: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क चुकी है। उखरुल के लिटान सरेइखोंग गांव में गोलियां चलने की खबर आई। उपद्रवियों ने करीब 30 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया। 4 सरकारी दफ्तरों में भी आग लगा दी गई। आगजनी के बाद लोग घर छोड़कर भाग गए।

[caption id="attachment_133555" align="alignnone" width="1365"]मणिपुर में फिर भड़की हिंसा मणिपुर में फिर भड़की हिंसा[/caption]

क्यों भड़की हिंसा?

हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। ताकि अपवाहों पर लगाम लगा सके। हिंसा की शुरूआत 7 फरवरी की शाम लितान में हुए शराब के नशे में झगड़े से हुई थी, जिसमें तांगखुल नागा समुदाय के स्टर्लिंग नाम के एक शख्स के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद  तांगखुल और कुकी जनजातियों के बीच हिंसक झड़प हुई। हालात इतने बिगड़े की कई घरों को आग लगा दी गई। पुलिस के साथ झड़प हुई। हिंसा के दौरान गोलियां चलने की खबर भी सामने आई है। 

Manipur Violence Curfew: इलाके में कर्फ्यू

हिंसा के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण है, भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तनाव बढ़ने की आशंका के बीच लोगों ने घर छोड़ना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि लितान थाना पुलिस ने लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में BSF, CRPF और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। 

[caption id="attachment_133556" align="alignnone" width="1373"]BSF, CRPF और असम राइफल्स के जवान तैनात BSF, CRPF और असम राइफल्स के जवान तैनात[/caption]

115 नाके और चेकपोस्ट लगाए

इंफाल से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित लितान सरेइखोंग एक छोटा व्यावसायिक कस्बा है, यहां तांगखुल नागा और कुकी दोनों समुदाय रहते हैं। यह गांव आसपास के गांवों के लिए व्यापारिक केंद्र के रूप में काम करता है। हिंसा के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 115 नाके और चेकपोस्ट लगाए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर जरूरी सामान लदे 306 गाड़ियों को सुरक्षा काफिले के साथ सुरक्षित पहुंचाया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

उप-मुख्यमंत्री इलाके में पहुंचे

Manipur Violence Curfew: मणिपुर के उप-मुख्यमंत्री औ नगा नेता लोसी दिखो रविवार से ही यहां डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और तनाव कम करने की कोशिश की। लोसी ने BJP नेता एल न्यूमई की मौजूदगी में अपने लैम्फेल घर पर फुटहिल्स नगा कोऑर्डिनेटिंग कमेटी (FNCC) और जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल (JTC) के नेताओं से भी बात की। वहीं मणिपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी वीडियो पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी की पुष्टि सेंट्रल कंट्रोल रूम से करें।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले प्रदेश में लागू होगी UCC

निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम 'इंडिया@2047 कॉन्क्लेव' में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, जनजातीय समुदाय के रीति-रिवाजों को यूसीसी से अलग रखा जाएगा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली नई सड़क परियोजनाओं की मंजूरी, CM डॉ यादव ने माना PM मोदी का आभार

मध्यप्रदेश में 4415.60 करोड़ रुपये की लागत से 2 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

देश-विदेश

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में दबाव, तेल और सोने में तेजी

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज दबाव में दिखाई दिया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

राज्य

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, मंत्री गणेश जोशी ने कसा तंज

उत्तराखंड में गणेश जोशी ने राहुल गांधी के दौरे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।