Monsoon Session 2025: अमेरिका टैरिफ और बिहार SIR मुद्दे पर हंगामा

monsoon-session-2025-lok-sabha-adjourned-due-to-opposition-uproar

Monsoon Session 2025: अमेरिका टैरिफ और बिहार SIR मुद्दे पर हंगामा

 monsoon session 2025 अमेरिका टैरिफ और बिहार sir मुद्दे पर हंगामा

मॉनसून सत्र 2025: हंगामे से लोकसभा स्थगित 

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र अब तक विवादों और टकराव से भरा रहा है, और आज यानी 31 जुलाई को इसका 9वां दिन भी अलग नहीं रहा। जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। परिणामस्वरूप, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

अमेरिका टैरिफ विवाद: विपक्ष का सरकार पर हमला

अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ और रूसी तेल खरीद को लेकर अतिरिक्त टैक्स लगाने की घोषणा के बाद संसद में सियासी भूचाल आ गया। समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा,

“ट्रंप खुद को राजा समझते हैं और बाकी दुनिया को प्रजा। भारत को अपनी विदेश नीति पर नए सिरे से विचार करना होगा।”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी से जवाब माँगा

“डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है और प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए।”

वहीं,

अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे

“बुरे दिन की शुरुआत” बताया और कहा कि “देश के युवा रोजगार चाहते हैं, और अमेरिका के इस रवैये से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।”

 parliament-monsoon-session-2025-operation-sindoor-upproar

बिहार SIR मुद्दा: संसद के बाहर जोरदार विरोध

सिर्फ अमेरिका टैरिफ ही नहीं, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी विपक्ष का गुस्सा फूटा। इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार पर जनमत से खिलवाड़ का आरोप लगाया।

राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा और विधेयक

राज्यसभा में आज के एजेंडे में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने बढ़ाने का प्रस्ताव और समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2025 पर चर्चा शामिल थी। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्ताव पेश किया जाना है। हालांकि, विपक्षी हंगामे के चलते इस पर भी गतिरोध की आशंका बनी हुई है।

Read More:- ट्रम्प का टैरिफ अल्टीमेटम: भारत पर 20–25% टैक्स का खतरा

Watch Now :- Bhopal शारिक मछली के फार्म हाउस से मिले कई सबूत!

संबंधित सामग्री

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।