PM मोदी को इजराइल के PM नेतन्याहू ने दी 'भाई' की संज्ञा, कनेसट में गूंजे ‘मोदी’ के नारे

pm-modi-israel-visit-netanyahu-addresses-him-as-brother

PM मोदी को इजराइल के PM नेतन्याहू ने दी 'भाई' की संज्ञा, कनेसट में गूंजे ‘मोदी’ के नारे

pm मोदी को इजराइल के pm नेतन्याहू ने दी भाई की संज्ञा कनेसट में गूंजे ‘मोदी’ के नारे

PM Modi Israel Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इजराइल दौरे के दूसरे दिन इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से विस्तृत वार्ता की. इजराइल की संसद 'कनेसट' में उनका ज़ोरों-शोरों से स्वागत किया गया. कनेसट में 'मोदी-मोदी' के नारे गूंजे और इजराइल के समस्त सांसदों ने खड़े होकर PM मोदी के लिए तालियाँ बजायीं.

[caption id="attachment_137278" align="alignnone" width="1002"]PM Modi Israel Visit PM Modi Israel Visit[/caption]

PM Modi Israel Visit: नेतन्याहू ने मोदी को 'भाई' कह कर पुकारा

कनेसट में नेतन्याहू ने पहले अपना संबोधन रखा, जिसमें उन्होंने कहा, "नरेन्द्र, आप सिर्फ़ मेरे मित्र ही नहीं, बल्कि मेरे भाई हैं." इसके बाद उन्होंने हमास के द्वारा इजराइल पर किये गए 7 अक्टूबर, 2023 के हमलों के दौरान इजराइल का साथ देने के लिए दिल से PM मोदी का आभार व्यक्त किया. बताते चलें की PM मोदी पहले उन वैश्विक नेताओं में से थे, जिन्होंने हमास के इस हमले की कड़ी निंदा की थी. गौरतलब है कि हमास के इस हमले में 1200 इजराइली नागरिकों की मौत हुई थी, और 250 लोगों का अपहरण किया गया था.

PM Modi Israel Visit: PM नेतन्याहू के साथ पोस्ट की फ़ोटो

हवाई अड्डे पर PM मोदी और नेतन्याहू गले मिले, और नेतन्याहू ने इसे 'मोदी हग' बताते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच उमड़ रहे प्रेम का प्रतीक है. PM मोदी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के साथ फ़ोटो पोस्ट की, और लिखा कि उनके कनेसट संबोधन के बाद वे तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे.

होलोकॉस्ट संग्रहालय में PM मोदी ने मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

दौरे के दूसरे दिन PM मोदी ने होलोकॉस्ट संग्रहालय का अवलोकन किया, और हमास-इजराइल युद्ध में इजराइल के शहीद हुए आम नागरिकों एवं सिपाहियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इजराइल के वित्त मंत्रालय के मुख्य अर्थशास्त्री शमूएल अब्रामज़ोन ने कहा कि भारत और इजराइल के संबंध अब प्रतीकात्मकता से आगे बढ़कर क्रियान्वयन के चरण में प्रवेश कर रहे हैं। फिनटेक से लेकर वित्तीय क्षेत्र तक, इजराइल भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी चाहता है।

संबंधित सामग्री

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

राज्य

पानी की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को न हो किसी प्रकार की कमी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने जल योजना की समीक्षा की और उज्जैन में जल जीवन मिशन के पूर्णता की घोषणा की। 75% घरों को नल से जल उपलब्ध।

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

राज्य

पूर्व नक्सली दंपत्ति की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, खरीदा पानी और बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पूर्व नक्सली दंपत्ति ने अपनी किराना दुकान के जरिए समाज में फिर से स्थापित होने का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

राज्य

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल उपायों का आदेश दिया, जिसमें एंबुलेंस सेवाओं की सख्त निगरानी शामिल है।

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

राज्य

हरियाणा में बनेगी 20 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता, किसानों की फसल को मिलेगा बेहतर संरक्षण

हरियाणा सरकार ने किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई है, जिससे फसल नुकसान कम होगा।

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

राज्य

CM भगवंत मान का मजीठिया पर हमला, बोले- ‘अब मूंछें कहां गईं, सामने आना चाहिए’

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा, पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।