ट्रम्प ने ओबामा दंपती को बंदर दिखाया, 2020 चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

trump-obama-monkey-video-controversy

ट्रम्प ने ओबामा दंपती को बंदर दिखाया, 2020 चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

ट्रम्प ने ओबामा दंपती को बंदर दिखाया 2020 चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

Trump Faces Backlash: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प को गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट करने के बाद जोरदार आलोचना का सामना करना पड़ा। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को बंदरों के रूप में दिखाया। करीब एक मिनट के वीडियो में ट्रम्प ने दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बैलेट गिनने वाली कंपनी डोमिनियन वोटिंग सिस्टम्स ने उनके खिलाफ गड़बड़ी की थी। वीडियो के अंतिम कुछ सेकंड में ओबामा दंपती के चेहरे बंदरों के शरीर पर दिखाए गए। बैकग्राउंड में उसी समय गाना 'द लायन स्लीप्स टुनाइट' बज रहा था।

Trump Faces Backlash: अमेरिकी इतिहास का काला धब्बा

बराक ओबामा के करीबी और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने इस घटना को लेकर कहा यह ट्रम्प के इतिहास का काला धब्बा है। आने वाले समय में अमेरिकी लोग ओबामा दंपती को सम्मानित शख्सियतों के रूप में याद करेंगे, जबकि ट्रम्प का नाम एक विवादित अध्याय के रूप में लिया जाएगा। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने भी इस वीडियो पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा राष्ट्रपति का यह व्यवहार घिनौना और शर्मनाक है। हर रिपब्लिकन नेता को इसका कड़ाई से विरोध करना चाहिए। Also Read-अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म, भारत के लिए खुलेगा 30 लाख करोड़ डॉलर का बाजार

Trump Faces Backlash: ट्रम्प का इतिहास- AI वीडियो विवाद

यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने इस तरह का वीडियो पोस्ट किया हो। पिछले साल उन्होंने एक AI-जनरेटेड वीडियो साझा किया था, जिसमें बराक ओबामा को ओवल ऑफिस में गिरफ्तार होते और जेल जाते दिखाया गया। इसके अलावा अश्वेत नेता हकीम जेफ्रीज को नकली मूंछ और सोमब्रेरो पहने हुए दिखाया गया। बराक ओबामा अमेरिका के इतिहास के इकलौते अश्वेत राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की विरोधी कमला हैरिस का समर्थन किया था। ट्रम्प का यह नया वीडियो एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक विवाद को जन्म दे रहा है, और इसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। Also Read-सुप्रीम कोर्ट की प्रशांत किशोर को कड़ी फटकार, पूछा– आपकी पार्टी को कितने वोट मिले

संबंधित सामग्री

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

राज्य

राशन वितरण व्यवस्था होगी हाईटेक, ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ को मंजूरी मिलने पर सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार ने सार्थक-पीडीएस फेज-2 योजना के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिससे राशन वितरण प्रणाली और पारदर्शी होगी।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

देश-विदेश

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों पर दबाव

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की अनिश्चितता के कारण भारतीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट। सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुईं।

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

राज्य

भीषण गर्मी को लेकर CM विष्णुदेव साय की बड़ी अपील, कहा- जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी के चलते सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने की अपील की है। उन्होंने पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी।

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

राज्य

RGPV हॉस्टल में पानी-बिजली संकट पर छात्रों का हंगामा, गेट पर किया प्रदर्शन

भोपाल के RGPV में छात्रों ने पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्य

इंदौर में गहराते जल संकट के बीच महापौर सचिवालय को पानी से धुलवाया , कांग्रेस ने जताया विरोध

इंदौर में जल संकट के बीच महापौर सचिवालय की धुलाई का वीडियो वायरल हो गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा।