Anupamaa Set Fire Incident: अनुपमा सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया जलकर राख!

anupamaa-set-fire-incident-tent-area-burnt

Anupamaa Set Fire Incident: अनुपमा सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया जलकर राख!

anupamaa set fire incident अनुपमा सेट पर लगी भीषण आग टेंट एरिया जलकर राख

आग सुबह 5 बजे के करीब लगी, शूटिंग रुक गई रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे आग लगने की शुरुआत हुई, जबकि शूटिंग 7 बजे से शुरू होने वाली थी। आग इतनी तेजी से फैली कि सेट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। उस वक्त कई क्रू मेंबर और टेक्निकल स्टाफ वहां मौजूद थे जो शूटिंग की तैयारी कर रहे थे।

दमकल की 4 गाड़ियां और टैंकर मौके पर पहुंचे

रिपोर्ट के अनुसार, BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) को सुबह 6:10 बजे सूचना दी गई, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियां, पानी के टैंकर, और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग कैसे लगी, अब तक साफ नहीं..

BMC अधिकारियों ने बताया कि आग 'मराठी बिग बॉस' के सेट के पीछे लगे अनुपमा के टेंट एरिया में लगी। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और कोई स्पष्ट जांच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स का बड़ा एक्शन..

संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर हाई-लेवल ज्यूडिशियल इन्क्वायरी की मांग की है। उन्होंने हादसे के लिए फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर और लेबर कमिश्नर को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों के तत्काल सस्पेंशन की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार होने वाले इन हादसों के पीछे प्रोड्यूसर की लापरवाही और सिस्टम की ढिलाई साफ नजर आ रही है।

“वर्कर्स की जान जोखिम में डाल रहे हैं प्रोड्यूसर” - सुरेश गुप्ता

“सेट पर लगातार हो रहे हादसे यह दर्शाते हैं कि प्रोड्यूसर और संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल हो रहे हैं। इससे सैकड़ों वर्कर्स की जान हर दिन खतरे में पड़ रही है।”

इंश्योरेंस क्लेम को लेकर उठा विवाद...

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा - “हर बार सेट पर आग लगती है और इंश्योरेंस क्लेम लिया जाता है। यह अब एक्सीडेंट नहीं, बल्कि सोची-समझी प्लानिंग लगने लगी है। फिल्म सिटी में कोई फायर सेफ्टी ऑडिट नहीं होता।”

‘डोरी’ शो का सेट बाल-बाल बचा...

‘अनुपमा’ शो के पास ही अमर उपाध्याय का शो ‘डोरी’ का सेट भी मौजूद था, जो सुरक्षित रहा। आग फिल्म सिटी ऑफिस के पास वाले सेट में लगी थी।

प्रोड्यूसर राजन शाही की ओर से अब तक कोई बयान नहीं

इस हादसे के बाद मीडिया ने अनुपमा शो के प्रोड्यूसर राजन शाही से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टीवी का सबसे पॉपुलर शो

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो है, जिसकी TRP लगातार टॉप पर बनी रहती है। ऐसे में सेट पर लगी आग से शूटिंग पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।    

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती,CM डॉ यादव ने किया नमन

राज्य

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती,CM डॉ यादव ने किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीट परीक्षा की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाए और यूसीसी को लेकर आगामी मानसून सत्र में प्रस्ताव लाने की घोषणा की।

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

मनोरंजन

Sonu Nigam Health Update: सोनू निगम की हेल्थ हुई खराब, इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट!

प्रसिद्ध भारतीय गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी गर्दन की नस दब गई है और वह इलाज प्राप्त कर रहे हैं।

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

देश-विदेश

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

चीन की National University of Defense Technology ने एक मच्छर जैसा माइक्रो ड्रोन बनाया है, जो कम पहचान योग्यता और छोटे स्थानों में पहुंचने की क्षमता के कारण चर्चा में है।

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

खेल

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई!

Argentine superstar Lionel Messi scored his first World Cup hat-trick against Algeria, matching Miroslav Klose's record of 16 goals.

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।