BCCI Complains Pak Players: फाइटर प्लेन और गन शॉट सेलिब्रेशन पर मचा बवाल, BCCI ने की ICC में शिकायत!

bcci-complaint-icc-fighter-plane-celebration

BCCI Complains Pak Players: फाइटर प्लेन और गन शॉट सेलिब्रेशन पर मचा बवाल, BCCI ने की ICC में शिकायत!

bcci complains pak players फाइटर प्लेन और गन शॉट सेलिब्रेशन पर मचा बवाल bcci ने की icc में शिकायत

IND vs BAN Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रन से हराकरफाइनल में पहुंची इंडिया!

मैच के दौरान भड़काऊ इशारे...

21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशन स्टेडियम में एशिय के सुपर -4 का पहला मैच खेला गया, जिसमें मैच के दौरान साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाने के बाद बल्ले को मशीनगन की तरह चलाते हुए 'गन शॉट सेलिब्रेशन' किया था। Read More: IND vs BAN Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रन से हराकरफाइनल में पहुंची इंडिया! वहीं हारिस रऊफ जब फिल्डींग कर रहें तो भारतीतय फैंस कोहली के नारे लगाने लगे जिससे वो चिढ़ गएं और आसमान से विमान गिराने जैसा इशारा किया।

कोहली के नाम से चिढ़े रऊफ..

मैच के दौरान भारतीय दर्शक लगातार “कोहली… कोहली” के नारे लगा रहे थे। यह वही हारिस रऊफ हैं जिनकी गेंदों पर कोहली ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न में लगातार दो छक्के लगाए थे। इसी घटना की याद दिलाने पर रऊफ भड़क गए और उन्होंने हाथों से फाइटर प्लेन गिराने जैसा इशारा किया। पाकिस्तान का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर में उसने भारतीय वायुसेना के 5 लड़ाकू विमान गिराए थे, जबकि यह दावा आधारहीन माना जाता है। रऊफ का यह इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भारतीय फैंस ने इसे अपमानजनक करार देते हुए उनकी आलोचना की।

भारतीय बल्लेबाजों से बहस भी..

मैच के दौरान रऊफ ने सिर्फ इशारे ही नहीं किए बल्कि गेंदबाजी करते समय भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से भी बहस की। बाद में अभिषेक शर्मा ने कहा – “हमने इसका जवाब बल्ले से दिया।”

साहिबजादा का गन सेलिब्रेशन

फिफ्टी के बाद साहिबजादा फरहान ने बैट को मशीनगन की तरह चलाने का इशारा किया। उनकी इस हरकत की भी काफी आलोचना हुई। मैच के बाद फरहान ने कहा – “मैं आमतौर पर सेलिब्रेशन नहीं करता, लेकिन उस दिन करने का मन हुआ। लोग इसे कैसे लेंगे, इसकी मुझे परवाह नहीं है।”

PCB का पलटवार – सूर्यकुमार पर आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज की। PCB का आरोप है कि सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को खेले गए मैच के बाद जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया। PCB का कहना है कि यह बयान राजनीतिक था। हालांकि नियमों के मुताबिक शिकायत 7 दिन की समय सीमा में करनी होती है। अब यह देखना होगा कि PCB की शिकायत पर ICC सुनवाई करेगा या नहीं।

ICC की भूमिका...

ICC ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अगर रऊफ और फरहान आरोपों से इनकार करते हैं तो उन्हें एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है। दोषी पाए जाने पर दोनों खिलाड़ियों पर ICC आचार संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है।

मोहसिन नकवी का विवादित पोस्ट..

पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फ्री-किक मारने के बाद विमान गिरने जैसा इशारा करते दिख रहे थे। नकवी के इस पोस्ट को रऊफ की हरकत से जोड़कर देखा जा रहा है और इसे भारत विरोधी माना गया। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम नकवी के साथ मंच साझा करेगी या नहीं।  

संबंधित सामग्री

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

खेल

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में 119 गेंदों पर 19 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाकर सबको प्रभावित किया।

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

राज्य

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बदलते हालातों के बीच प्रशासन ने नए फैसले लिए। सोशल मीडिया और जनता का दबाव बढ़ने पर नए एसडीओपी की नियुक्ति हुई।

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।