फर्जी पुलिस बनकर लूट भोपाल: Special-26 स्टाइल फर्जी रेड , नकली पुलिस बनकर युवकों...

bhopal-fake-police-raid-special-26-style-extortion-case

फर्जी पुलिस बनकर लूट भोपाल: Special-26 स्टाइल फर्जी रेड , नकली पुलिस बनकर युवकों से 20 लाख की रंगदारी

फर्जी पुलिस बनकर लूट भोपाल special-26 स्टाइल फर्जी रेड  नकली पुलिस बनकर युवकों से 20 लाख की रंगदारी

फर्जी पुलिस बनकर लूट भोपाल में अपराधियों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई कि अब वे खुद को पुलिस बताकर फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दे रहे हैं.  जिस तरह फिल्मों में नकली अफसर बनकर छापे डाले जाते हैं, कुछ वैसा ही नजारा राजधानी के एक पॉश इलाके में देखने को मिला, जहां चार युवकों को बंधक बनाकर उनसे लाखों रुपये की रंगदारी मांगी गई.

फर्जी पुलिस बनकर लूट: खुद को पुलिस बताकर घर में घुसे आरोपी

यह मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र के ई-7 इलाके का है.  11 जनवरी की रात दो कारों में सवार आधा दर्जन से ज्यादा युवक वॉकी-टॉकी के साथ एक मकान में दाखिल हुए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और घर में मौजूद युवकों को एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देने लगे. पीड़ित राहुल गुप्ता, जो क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा कारोबार करते हैं, अपने दोस्तों अनिमेष वर्मा, अनुराग और नरेंद्र परमार के साथ घर पर मौजूद थे.  अचानक हुई इस रेड  से वे घबरा गए, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी.  Also Read-विधानसभा सत्र 16 फरवरी: सदन में इस बार दस्तावेज़ नहीं टैबलेट लेकर आएंगे विधायक

फर्जी पुलिस बनकर लूट: गांजा दिखाया, मारपीट की और वीडियो बनाया

आरोपियों ने राहुल गुप्ता के साथ मारपीट की, नकदी छीनी और फिर टेबल पर गांजा और कई एटीएम कार्ड रख दिए। चारों युवकों को सामने बैठाकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया, ताकि डर और दबाव बना रहे. इसके बाद सभी को कारों में बैठाकर मिसरोद थाने तक ले जाया गया। रास्ते में धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो एनडीपीएस एक्ट में फंसा दिया जाएगा।

हर युवक से 5 लाख रुपये की डील

आरोपियों ने चारों से पांच-पांच लाख रुपये, यानी कुल 20 लाख रुपये की मांग रखी। राहुल गुप्ता को अपने परिचित, नर्मदापुरम निवासी अधिवक्ता आनंद रघुवंशी से संपर्क कर एक लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा गया। पैसे शिवाजी नगर स्थित शराब दुकान के पास देने की योजना बनाई गई। Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

वकील की सूझबूझ से खुला फर्जीवाड़ा

आनंद रघुवंशी जब भोपाल पहुंचे तो आरोपियों की बातचीत और व्यवहार से उन्हें शक हुआ.  उन्होंने बातचीत के बहाने एक आरोपी को अपनी थार गाड़ी में बुलाया और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला.  भागते समय आरोपी अपना मोबाइल फोन छोड़ गया, जिसमें उसकी बहन और एक कर्जदार के कॉल आ रहे थे. शिवाजी नगर में विवाद बढ़ने पर आरोपी अन्य युवकों को टीटी नगर स्थित गैमन मॉल के पास छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।
दो दिन तक नहीं हुई FIR दर्ज 
पीड़ितों का आरोप है कि 11 और 12 जनवरी की रात पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्हें अगले दिन थाने बुलाकर घंटों बैठाए रखा गया। इस दौरान वारदात में शामिल कुछ आरोपी थाने के पास ही देखे गए. 13 जनवरी को जब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की बात कही गई, तब रात करीब 8 बजे केवल जालसाजी और फर्जी पुलिस बनकर ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पीड़ितों का कहना है कि अपहरण, मारपीट, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराएं जानबूझकर नहीं जोड़ी गईं.  

संबंधित सामग्री

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

राज्य

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और राज्य के विकास के लिए नई नीतियों की घोषणा की।

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

देश-विदेश

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

बेंगलुरु की पर्पल लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर फंस गए और कईयों को ट्रक और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.