CG NEWS :दिल्ली ब्लास्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अ...

bhupesh-baghel-demands-amit-shah-resignation-delhi-blast

CG NEWS :दिल्ली ब्लास्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की

cg news दिल्ली ब्लास्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की

Bhupesh Baghel demands Amit Shah resignation : राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके ने देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की है। भूपेश बघेल ने कहा कि इतनी गंभीर सुरक्षा चूक के बावजूद गृह मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, जबकि उनकी जिम्मेदारी देश की राजधानी और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने इसे देश के लिए बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया।

भूपेश बघेल के आरोप और सवाल

छतीसगड़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलवामा हमले का भी जिक्र करते हुए पूछा कि 300 किलो आरडीएक्स आखिर कहां से आया था, जिसका जवाब अब तक नहीं मिला। उन्होंने दिल्ली धमाके में हुई सुरक्षा विफलताओं को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि गृह मंत्री को इतनी बड़ी सुरक्षा चूक के बाद पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस घड़ी में राजनीति नहीं, जवाबदेही जरूरी है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सुरक्षा एजेंसियां असली काम छोड़कर विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और विरोधियों की जासूसी में लगी हुई हैं, जबकि उनका प्राथमिक काम आतंकवादियों को पकड़ना होना चाहिए। READ MORE :ब्रह्मविद एफसी ने मेट्स पैंथर्स को हराकर जीती चैंपियनशिप,सांसद बृजमोहन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सुरक्षा व्यवस्था और हालात

धमाके के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं और पूरे देश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रमुख शहरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। दिल्ली धमाके ने देश की सुरक्षा प्रणालियों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए राजनीतिक सरगर्मियों को तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांग इस मामले में सरकार की जवाबदेही की गुंजाइश बढ़ाती है। अब यह देखना बाकी है कि सरकार सुरक्षा एजेंसाओं की रिपोर्ट के बाद क्या कदम उठाती है    

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

राज्य

छत्तीसगढ़: 16 से 27 जून तक चलेगा शाला प्रवेशोत्सव अभियान; सीएम साय ने नेताओं को पत्र लिखकर किया ये आह्वान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शाला प्रवेश उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल दिया और उत्सव के उद्देश्यों को साझा किया।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।