अतिथि निवास शुभारंभ, CM नीतीश के सामने लगे निशांत के नारे

cm-nitish-kumar-atithi-niwas-inauguration-nishant-kumar-slogans

अतिथि निवास शुभारंभ, CM नीतीश के सामने लगे निशांत के नारे

अतिथि निवास शुभारंभ cm नीतीश के सामने लगे निशांत के नारे

CM Nitish Nishant Kumar: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक आवासन योजना के तहत विधान परिषद अतिथि निवास का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कैंटीन, पुस्तकालय भवन और सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने नवनिर्मित अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अतिथि निवास शुभारंभ

अतिथि निवास का जायजा

CM नीतीश भवन के पहले तल और छत का भी जायजा लिया। CM ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह अतिथि निवास काफी बेहतर तरीके से बनाया गया है और इससे विधान परिषद के सदस्यों को सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, विधान परिषद सदस्यों के लिए बनाए गए इस अतिथि निवास परिसर में आवास, सामुदायिक केंद्र, कैंटीन और पुस्तकालय की समुचित व्यवस्था की गई है।

CM Nitish Nishant Kumar: कौन बनेगा CM?

बिहार में इन दिनों सियासी चर्चाओं का दौर तेज है। CM नीतीश कुमार जल्द राज्यसभा की सदस्यता ले सकते हैं। उसके बाद वो बिहार के CM पद से इस्तीफा देंगे। CM नीतीश के बाद CM कौन होगा इसको लेकर कयासबाजी तेज है।

निशांत के लगे नारे

गेस्ट हाउस के उद्घाटन के बाद नीतीश कुमार के सामने ही JDU कार्यकर्ताओं ने ‘निशांत कुमार CM जिंदाबाद' के जमकर नारे लगाए। इस दौरान CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। CM नीतीश कुमार इस नारेबाजी के बीच मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।