बेटी के प्यार से नाराज पिता, टेबल फैन हमला कर किया खून

gopalganj-father-kills-daughter-table-fan-love-affair

बेटी के प्यार से नाराज पिता, टेबल फैन हमला कर किया खून

बेटी के प्यार से नाराज पिता टेबल फैन हमला कर किया खून

Gopalganj Father Killing Daughter: बिहार के गोपालगंज में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने कथित तौर पर उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक, 22 साल की युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे पिता नाराज़ थे।

बेटी का किया खून

​पुलिस के मुताबिक, गौरा गांव निवासी जनार्दन कमकर की 22 साल की बेटी मोनिका कुमारी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसको लेकर पिछले कई महीनों से घर में लड़ाई हो रही थी। मोनिका BA की छात्रा थी। रविवार की रात इसी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर पिता जनार्दन कमकर ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। तो घर में रखे लोहे के टेबल फैन से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Gopalganj Father Killing Daughter: आरोपी पिता गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी पिता जनार्दन को गिरफ्तार कर लिया। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के मुताबिक, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना टेबल फैन भी साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। गौरा गांव की मोनिका कुमारी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।