पाकिस्तान में बैन, फिर भी धुरंधर का जबरदस्त क्रेज: विरोध के बीच रिकॉर्डतोड़ चर्चा

dhurandhar-film-pakistan-viral

पाकिस्तान में बैन, फिर भी धुरंधर का जबरदस्त क्रेज: विरोध के बीच रिकॉर्डतोड़ चर्चा

पाकिस्तान में बैन फिर भी धुरंधर का जबरदस्त क्रेज विरोध के बीच रिकॉर्डतोड़ चर्चा

pakistan dhurandhar film viral: रणवीर सिंह अभिनीत जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ भले ही पाकिस्तान में आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित हो, लेकिन इसके बावजूद वहां फिल्म को लेकर जो दीवानगी देखने को मिल रही है, उसने सबको चौंका दिया है। विरोध, आलोचना और बैन के बीच यह फिल्म पाकिस्तान में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब और पायरेसी प्लेटफॉर्म तक, हर जगह धुरंधर  को लेकर बहस छिड़ी हुई है । फिल्म भारत में जहां 500 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है, वहीं पाकिस्तान में इसे सबसे ज्यादा पायरेटेड बॉलीवुड फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। रि पोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के महज दो हफ्तों के भीतर फिल्म के करीब 18 लाख अवैध डाउनलोड दर्ज किए गए  जो पिछले दो दशकों के कई बड़े बॉलीवुड रिलीज को पीछे छोड़ते हैं।

pakistan dhurandhar film viral: क्यों बना पाकिस्तान में मुद्दा?

धुरंधर एक जासूसी थ्रिलर है, जो आतंकवाद , अंडरकवर ऑपरेशन और सीमा पार नेटवर्क पर आधारित है।  फिल्म खुद को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताती है और इसमें पाकिस्तान के भीतर  सक्रिय आतंकी नेटवर्क को दिखाया गया है।  यही वजह है कि पाकिस्तान में इसे पक्षपातपूर्ण और भारत समर्थक नैरेटिव बताकर प्रतिबंधित कर दिया गया हालांकि  बैन के बावजूद पाकिस्तानी दर्शकों की जिज्ञासा कम नहीं हुई । उल्टा  प्रतिबंध ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी। टॉरेंट, वीपीएन और अनधिकृत लिंक के जरिए लोग फिल्म देखने लगे।

सोशल मीडिया पर असली लयारी ट्रेंड

फिल्म के रिलीज के बाद पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने ‘धुरंधर’ पर रिएक्शन वीडियो और रील्स बनाना शुरू कर दिया . खासकर फिल्म में दिखाए गए लयारी गैंगवार और कराची के अंडरवर्ल्ड से जुड़े संदर्भों को लेकर बहस तेज हो गई । कुछ पाकिस्तानी क्रिएटर्स ने सवाल उठाया कि भारतीय निर्देशक ने पाकिस्तान की एक वास्तविक और संवेदनशील कहानी को इतनी गहराई से कैसे दिखाया  जबकि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री इस तरह के विषयों से दूरी बनाए हुए है।  वहीं कुछ लोगों ने फिल्म पर एकतरफा चित्रण का आरोप भी लगाया।

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।